Home ब्लॉग 14 अप्रैल डॉ आंबेडकर जयंती पर विशेष, डॉ भीमराव आंबेडकर थे संवैधानिक...

14 अप्रैल डॉ आंबेडकर जयंती पर विशेष, डॉ भीमराव आंबेडकर थे संवैधानिक हक के सूत्रधार

डॉ श्रीगोपाल नारसन एडवोकेट
डॉ भीम राव अम्बेडकर को संवैधानिक हक का सूत्रधार कहे तो गलत नही होगा।सामाजिक चिंतक डॉ. बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर का राष्ट्र प्रेम और देश व समाज के लिए अनुकरणीय सेवा सदा याद की जाती रहेगी। अम्बेडकर एक प्रख्यात विधि मनीषी, समाज सेवक, नायक, विद्वान, दार्शनिक, वैज्ञानिक, एवं धैर्यवान बौद्धिक व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन समग्र भारत के कल्याण कामना हेतु उत्सर्ग कर दिया। विशेषकर 80 प्रतिशत उन दलित, सामाजिक व आर्थिक तौर से अभिशप्त लोगो के लिए, जिन्हें शोषण व पिछड़ेपन के अभिशाप से मुक्ति दिलाना ही डॉ. आंबेडकर का जीवन संकल्प रहा।

समाज को बराबरी का हक दिलाने वाले डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल सन 1891 को महू में सूबेदार रामजी शकपाल एवं भीमाबाई की चौदहवीं संतान के रूप में हुआ था।बचपन से ही उनके व्यक्तित्व में स्मरण शक्ति की प्रखरता, बुद्धिमत्ता, ईमानदारी, सच्चाई, नियमितता, दृढ़ता का प्रभाव रहा। डॉ भीमराव सातारा गांव के एक ब्राह्मण शिक्षक को बेहद प्रिय रहे। ये शिक्षक ही डॉ आंबेडकर के लिए उनपर सामाजिक अत्याचार और लांछन की तेज धूप में  बादल रूपी छांव  बन गए थे। डॉ. आंबेडकर की सोच थी कि, समाज को श्रेणीविहीन और वर्णविहीन करना होगा क्योंकि श्रेणी ने इंसान को दरिद्र और वर्ण ने इंसान को दलित बना दिया है। जिनके पास कुछ भी नहीं है, वे लोग दरिद्र माने गए और जो लोग कुछ भी नहीं है, वे दलित समझे जाते थे।

बाबा साहेब ने इसी भेदभाव के प्रति संघर्ष का बिगुल बजाकर समाज को जागरूक करने की कोशिश की।वे कहते थे कि, छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकार वसूल करना होता है। उन्होंने कहा था, हिन्दुत्व की गौरव वृद्धि में वशिष्ठ जैसे ब्राह्मण, राम जैसे क्षत्रिय, हर्ष की तरह वैश्य और तुकाराम जैसे शूद्र लोगों ने अपनी साधना का प्रतिफल जोड़ा है।

उनका हिन्दुत्व दीवारों में घिरा हुआ नहीं है, बल्कि ग्रहिष्णु, सहिष्णु व चलिष्णु है।बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ ने भीमराव आंबेडकर को मेधावी छात्र के नाते छात्रवृत्ति देकर सन 1913 में विदेश में उच्च शिक्षा के लिए भेज दिया था। उन्होंने अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, मानव विज्ञान, दर्शन और अर्थ नीति का  अध्ययन किया और विद्वता हासिल की।चूंकि विदेश में भारतीय समाज का अभिशाप और जन्मसूत्र से प्राप्त अस्पृश्यता की कालिख नहीं थी। इसलिए उन्होंने अमेरिका में एक नई दुनिया के दर्शन किए।बाबासाहेब अम्बेडकर की विद्वता का प्रमाण यह है कि वे 64 विषयों में मास्टर थे। वे हिन्दी, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, मराठी, पर्शियन और गुजराती जैसे 9 भाषाओँ के जानकार थे। उन्होंने 21 साल तक विश्व के सभी धर्मों को लेकर तुलनात्मक अध्ययन किया था।

बाबासाहेब ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में 8 वर्ष में समाप्त होनेवाली पढाई मात्र 2 वर्ष 3 महीने में पूरी की। इसके लिए उन्होंने प्रतिदिन 21-21 घंटे पढ़ाई की थी।डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का अपने 8,50,000 समर्थको के साथ बौद्ध धर्म में दीक्षा लेना विश्व में एक ऐतिहासिक घटना थी, क्योंकि यह विश्व का सबसे बडा धर्मांतरण था।बाबासाहेब को बौद्ध धर्म की दीक्षा देनेवाले महान बौद्ध भिक्षु “महंत वीर चंद्रमणी” ने उन्हें “इस युग का आधुनिक बुद्ध” कहा था।

लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से “डॉक्टर ऑल साइंस” नामक  डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करनेवाले बाबासाहेब विश्व के पहले और एकमात्र महापुरूष रहे हैं।डॉ. आंबेडकर ने अमेरिका की एक सेमिनार में भारतीय जाति विभाजन पर अपना मशहूर शोध-पत्र पढ़ा, जिसमें उनके व्यक्तित्व की खूब प्रशंसा हुई।

सर्वसम्मति से डॉ. आंबेडकर को संविधान सभा की प्रारूपण समिति का अध्यक्ष चुना गया। 26 नवंबर सन1949 को डॉ. आंबेडकर के नेतृत्व में (315 अनुच्छेद का) भारतीय संविधान पारित हुआ।डॉ भीम राव आंबेडकर मधुमेह से पीडि़त हो गए थे। दुर्भाग्यपूर्ण रूप से 6 दिसंबर सन 1956 को उनकी मृत्यु दिल्ली में सोते समय  घर पर ही हो गई।सन 1990 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से विभूषित किया गया।

डॉ. आंबेडकर का धेय था कि सामाजिक असमानता दूर करके दलितों के मानवाधिकार  प्रतिष्ठा करना।जिसमे वे काफी हद तक सफल भी रहे। डॉ. आंबेडकर ने  सावधान किया था कि, 26 जनवरी सन1950 को हम परस्पर विरोधी जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। हमारे राजनीतिक क्षेत्र में समानता रहेगी किंतु सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में असमानता रहेगी। जल्द से जल्द हमें इस परस्पर विरोधता को दूर करना होगा।हम कह सकते है कि समय के साथ इसमें काफी कमी आई है और हम डॉ आंबेडकर के सपनो को पूरा करने में सफल भी रहे है।लेकिन अभी भी बहुत कुछ होना बाकी है।डॉ आंबेडकर के लिखे संविधान की मूल भावना के अनुरूप अभी भी लोकतंत्र का वह स्वरूप नही बन पाया,जिसकी तहत समाज का आखिरी व्यक्ति भी जनप्रतिनिधि चुना जा सके।जिसके लिए हमे चुनाव व्यवस्था व धन बल की राजनीति में व्यापक सुधार लाने होंगे।
(लेखक वरिष्ठ पत्रकार)

RELATED ARTICLES

कोविड वैक्सीन- स्वास्थ्य व्यवस्था का राजनीतिकरण

अशोक शर्मा लचर स्वास्थ्य व्यवस्था को हम हमेशा राजनैतिक उदासीनता से जोड़ कर देखते आ रहे हैं। यह भी सच है क्योंकि स्वास्थ्य कभी एक...

आयुष्मान भारत की यात्रा

ममता सिंह बीते तीस अप्रैल को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जिसे आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जाना जाता है, के छह वर्ष पूरे...

जल संकट- जीवन एवं कृषि खतरे में

 - ललित गर्ग मानवीय गतिविधियों और क्रिया-कलापों के कारण दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और इससे जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन। जो मानव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 की मौत, 12 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

तमिलनाडु।  शिवकाशी के पास विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पांच महिलाओं सहित आठ लोगों की मौत हो गई और...

सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तीर्थयात्री- महाराज

कपाट खुलने पर देश वासियों को दी शुभकामनाएं कहा अधिकारी और कर्मचारी ‘‘अतिथि देवो भवः‘‘ की परम्परा का विशेष ध्यान रखें देहरादून। अक्षय तृतीया के पावन...

आईपीएल 2024 के 59वें मैच में आज चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेगी दोनों टीमे  अहमदाबाद। आईपीएल 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स...

लोकसभा चुनाव के बीच सीएम केजरीवाल को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने इन शर्तों के साथ दी जमानत

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट  ने शराब घोटाले से जुड़े कथित मनी...

दारोगा की बेटी की हत्या कर चीला नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव बरामद 

रायवाला के निकट तीन पुलिया के पास मिला था युवती का शव  गला काटकर की गई थी हत्या  20 बीघा बापू ग्राम ऋषिकेश निवासी थी युवती  ऋषिकेश। उत्तराखंड...

आज चारों धामों में बारिश का अलर्ट जारी, तीर्थयात्रियों को गर्म कपड़े और रेन कोट लाने की दी गई सलाह 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज चारों धामों में बारिश की संभावना जताई है। कुछ...

क्या टॉयलेट जाने के बाद आप भी नहीं धोते हाथ, जान लीजिए कितनी बड़ी गलती कर रहे है आप

हाथ धोना अच्छी आदत है. इससे शरीर कई बीमारियों से बच सकती है. हालांकि, दुनिया में कई लोग ऐसे भी हैं जो हाथ धोने...

विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट

श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर किए मां यमुना के दर्शन  उत्तरकाशी। चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन...

30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर इंडिया गठबंधन की सरकार करेगी भर्ती का काम शुरू- राहुल गांधी 

देश में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा- राहुल गांधी  हम ला रहे भर्ती भरोसा स्कीम- राहुल गांधी  नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित गणमान्य बने कपाट खुलने के साक्षी

केदारनाथ/रूद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों...

Recent Comments