Home राष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर की सैंबों टूर्नामेंट खेलने जम्मू आए पंजाब के 9 खिलाड़ियों...

राष्ट्रीय स्तर की सैंबों टूर्नामेंट खेलने जम्मू आए पंजाब के 9 खिलाड़ियों को एक बेकाबू कार ने रौंदा

जम्मू।  राष्ट्रीय स्तर की सैंबों टूर्नामेंट खेलने जम्मू आए पंजाब के 9 खिलाड़ियों को एक बेकाबू कार ने रौंद दिया। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बाकी भी घायल हैं। सभी को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। यह सभी खिलाड़ी पंजाब के लुधियाना स्थित गांव जगराऊं के रहने वाले हैं। हादसा शुक्रवार रात 10 बजे का है। भगवती नगर स्थित डीआरडीओ अस्पताल के नजदीक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उक्त खेलों का राष्ट्रीय टूर्नामेंट हो रहा है। इसमें देशभर से 19 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी आए हैं। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

अंडर 14, 17 और 19 आयु श्रेणी में शुक्रवार 2 दिसंबर और शनिवार 3 दिसंबर तक आयोजन होना है। शुक्रवार पंजाब की टीम के खिलाड़ी खेल खत्म होने के बाद अपनी बस का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बाहर इंतजार कर रह थे। इन खिलाड़ियों के साथ इनके दो कोच भी मौजूद थे।तभी एक तेज रफ्तार कार पहले एक बाइक से टकराई और इसके बाद सामने खड़े खिलाड़ियों को रौंद दिया। इसके बाद एक अन्य वाहन से टकराकर कार रुक गई। कनाल रोड पुलिस और पौनी चक पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। यहां पर दो खिलाड़ियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सात खिलाड़ियों को सिर, बाजू और टांगो में फ्रेक्चर हैं।

घायलों में पंजाब लुधियाना के रहने वाले 18 वर्षीय हर्षित , 19 वर्षीय विनय,  18 वर्षीय चिराग, 19 वर्षीय हरकरन सिंह, 15 वर्षीय अंकित, 13 वर्षीय सजपीत, 12 वर्षीय मानस शामिल हैं। 19 वर्षीय एक खिलाड़ी की पहचान नहीं हुई है। हैं। 13 वर्षीय मानस ने बताया कि वह बस का इंतजार कर रहे थे। उनके साथ बहुत से खिलाड़ी और भी थे। तभी कार वाला आया और उनको रौंदता हुआ आगे एक अन्य वाहन से जाकर टकरा गया। हरकरन सिंह ने बताया कि वह वीरवार को राष्ट्र स्तरीय सैंबो टूर्नामेंट खेलने जम्मू आए थे।

खेल खत्म होने के बाद उनको रेलवे स्टेशन जाना था। यहां पर एक जगह उनके ठहरने की व्यवस्था थी। वह बस का इंतजार कर रहे थे। वहीं एक अन्य खिलाड़ी विनय ने बताया कि उनको समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। विनय के सिर में चोट आई है। खिलाड़ियों के साथ आए कोच ने बताया कि गंभीर रूप से घायल खिलाड़ियों को लुधियाना ले जाने की सोच रहे हैं। वह लोग बस का इंतजार कर रहे थे। खिलाड़ियों को बस में चढ़ानी थी। बस वाले ने कहा, वह आगे से मुड़कर आता है, इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया।

RELATED ARTICLES

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

Recent Comments