उत्तराखंड

देहरादून में कल सभी स्कूल बंद! DM ने जारी किया बड़ा आदेश

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार, 18 जुलाई को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को अवकाश आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने अभिभावकों और नागरिकों से अपील की है कि बच्चों को उफनते नदी-नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित स्थानों से दूर रखें तथा मौसम विभाग की आधिकारिक चेतावनियों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *