Home मनोरंजन लाल सिंह चड्ढा के साथ पर्दे पर टकराएगी अक्षय की रक्षाबंधन, रिलीज...

लाल सिंह चड्ढा के साथ पर्दे पर टकराएगी अक्षय की रक्षाबंधन, रिलीज डेट जारी

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त सितारों में गिने जाते हैं। हर साल उनकी कई फिल्में रिलीज होती हैं। बीते दिनों वह सम्राट पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में रहे। अब उनकी अगली फिल्म रक्षाबंधन की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। अक्षय ने एक टीजर शेयर करते हुए इस तारीख की घोषणा की। यह फिल्म इस साल रक्षाबंधन यानी कि 11 अगस्त को आएगी। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी इसी दिन रिलीज हो रही है।

रक्षाबंधन फिल्ममेकर आनंद एल राय की फिल्म है। यह भाई-बहन की कहानी पर आधारित एक कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर दिखाई देंगी। यह अक्षय और भूमि की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों टॉयलेट: एक प्रेमकथा में साथ दिखाई दिए थे। पिछले साल अक्टूबर में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई थी। पहले यह फिल्म नवंबर 2021 में रिलीज होने वाली थी।
रक्षाबंधन के मौके पर पर्दे पर दो बड़ी फिल्में टकराएंगी। अक्षय की फिल्म के अलावा लाल सिंह चड्ढा भी इस दिन रिलीज हो रही है। आमिर की इस फिल्म में करीना कपूर और मोना सिंह नजर आएंगी। यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी।  केजीएफ 2 से क्लैश के कारण इस फिल्म टालने का फैसला लिया गया। आमिर की यह फिल्म 1994 की हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है।

खबर है कि अक्षय रक्षाबंधन के लिए बड़े स्तर पर प्रमोशन करने की योजना बना सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सम्राट पृथ्वीराज की विफलता का असर है। इस साल अक्षय की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सम्राट पृथ्वीराज से पहले मार्च में उनकी फिल्म बच्चन पांडे आई थी। हालांकि, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर गिर गईं। अक्षय रक्षाबंधन के बाद, रामसेतु, मिशन सिंड्रेला,  ओएमजी 2 जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।
फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान और करीना कपूर करीब 13 साल बाद साथ में नजर आएंगे। यह दूसरा मौका है जब दोनों एकसाथ पर्दे पर दिखेंगे। इससे पहले वे 2009 में 3 इडियट्स में नजर आए थे।

RELATED ARTICLES

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की पकड़ बरकरार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

तमन्ना भाटिया की हॉरर-कॉमेडी ‘अरनमनई’ 4 का ट्रेलर हुआ जारी , इस दिन रिलीज होगी फिल्म

साउथ सिनेमा की मोस्ट पॉपुलर फ्रेंचाइजी अरनमनई के चौथे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इसकी घोषणा हुई है ये...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

Recent Comments