Home मनोरंजन अजय देवगन की ‘दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में की 64 करोड़...

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2 ने पहले सप्ताह में की 64 करोड़ रुपये की कमायी

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों को भी पसंद आई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी रफ्तार पकड़ चुकी है। सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत मिलने के बाद इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में करीब 64 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म 18 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी। दर्शकों का मानना है कि पहले भाग की तरह इसके दूसरे भाग में भी रोमांच बरकरार है।

समीक्षक तरण आदर्श फिल्म के पहले वीकेंड का कलेक्शन शेयर किया है। पहले दिन फिल्म ने 15.38 करोड़ रुपये बटोरे। दूसरे दिन इसने 21.59 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को दृश्यम 2 ने अपने खाते में 27.17 करोड़ रुपये जोड़े। इस प्रकार फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 64.14 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा। शुरुआती रुझान को देखते हुए कई समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी।
बता दें कि पहले दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया था। ओपनिंग डे की तुलना में

दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। तीसरे तीन इसके कलेक्शन में लगभग 26 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी काफी अच्छी रही थी। रिलीज से पहले फिल्म के 35,000 से ज्यादा टिकट बुक हो गए थे।

इसी के साथ दृश्यम 2 ओपनिंग वीकेंड में साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई। रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र इस सूची में पहले स्थान पर है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में 120.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने अपने पहले वीकेंड में 55.96 करोड़ रुपये कमाए थे। अक्षय कुमार की राम सेतु ने पहले वीकेंड में 55.48 करोड़ रुपये बटोरे थे।

दृश्यम 2 में अजय के अलावा अभिनेत्री तब्बू और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में दिखे हैं। श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और कमलेश सावंत भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि विजय सालगांवकर (अजय) का परिवार फिर मुसीबत में फंस जाता है। इस बार अक्षय ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में अपनी छाप छोड़ी है। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।
ऑरिजनल फिल्म दृश्यम 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। निशिकांत अब इस दुनिया में नहीं रहे। अगस्त, 2020 में 50 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

RELATED ARTICLES

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

रोहित शेट्टी के शो में नीति टेलर की होगी एंट्री, खतरों के खिलाड़ी 14 में मचेगा तहलका

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निमृत कौर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम के कार्यों का लिया जायजा

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं पुन:विकास कार्यों के मास्टर प्लान के फेस 2 के...

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और लिस्ट की जारी, जानें- किसे कहां से दिया टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की है. कांग्रेस (Congress) ने झारखंड के गोड्डा से...

आईपीएल 2024 के 38वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस

जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  जयपुर। आईपीएल 2024 के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस...

Recent Comments