Home राष्ट्रीय आम आदमी पार्टी का मिशन गुजरात, विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की...

आम आदमी पार्टी का मिशन गुजरात, विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानिए किन 10 चेहरों को मिला मौका

अहमदाबाद । गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। आप ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में पार्टी के संगठन में अहम ज़िम्मेदारी निभा रहे नेताओं को मौका दिया है। पार्टी ने देवदर से भीमाभाई चौधरी, सोमनाथ से जगमल वाला, छोटा उदयपुर से अर्जुन रथवा, बेचराजी से सागर रबारी, राजकोट ग्रामीण से वशराम सगठिया, कामरेज से राम धदुक, राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, गरियाधारी से सुधीर वाघानी, बारदोली से राजेंद्र सोलंकी, नरोदा से ओमप्रकाश तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

गुजरात विधानसभा में 182 सदस्यों के लिए 2022 के दिसंबर में संभवतः चुनाव हो सकते हैं। गुजरात में पिछले विधानसभा के चुनाव में भाजपा को विधानसभा में कुल 99 सीटें मिलीं थीं। लेकिन कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। कांग्रेस को इस चुनाव में 77 सीटें मिलीं थीं। पिछले 32 वर्षों में ये कांग्रेस द्वारा जीती गई सीटों की सबसे अधिक संख्या थी। इससे पहले 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने 149 सीटें जीती थी।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के सत्ता में आने पर राज्य में 3,000 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता और हर युवा को नौकरी देने का वादा किया। नौकरी का वादा करने से पहले केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में सत्ता में आने पर प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का आश्वासन दिया था। वोट पाने के लिए रेवड़ी या मुफ्त उपहार बांटने के संबंध में भाजपा की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ठेकेदारों, उनके दोस्तों और मंत्रियों को रेवड़ी बांटती है, लेकिन वह उन्हें देश के लोगों के बीच बांटना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा, यह जनता का पैसा है, जो कुछ भी आपको मुफ्त मिलता है वह नागरिकों के लिए होना चाहिए न कि ठेकेदारों या मंत्रियों के लिए। अपनी पार्टी के चुनाव पूर्व गारंटी के हिस्से के रूप में, केजरीवाल ने 10 लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा भी किया। आप नेता ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने पर रोक लगाने और दोषियों को दंडित करने के लिए कानून बनाने का भी वादा किया।

RELATED ARTICLES

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में बारिश जंगलों की आग के लिए हुई वरदान साबित

देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को हुई ओलावृष्टि और झमाझम बारिश के बाद आज प्रदेशभर में चटख धूप खिली है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में धूप...

महाराज ने देखी श्रीदेव सुमन पर आधारित गढवाली फिल्म कहा- प्रेरणादायक है यह फिल्म

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज अपनी पुत्रवधू के साथ राजपुर रोड स्थित एक माल में उत्तराखंड के महान स्वतंत्रता...

गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर साधा निशाना, बताया झूठ की फैक्टरी

उत्तर प्रदेश। कासगंज पहुंचे  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने गठबंधन को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने विकास की...

टमाटर का ऐसे करें उपयोग चेहरे पर आएगा इंस्टेंट ग्लो, दाग धब्बों से भी मिलेगा छुटकारा

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए टमाटर बेस्ट ऑप्शन है. इसका उपयोग कर आप आसानी से अपने चेहरे को ग्लोइंग और मुलायम बना सकते...

जिला सहकारी बैंकों का लाभ 180 करोड़ रुपये से बढ़कर 232 करोड़ रुपये किया

सहकारी बैंकों की राज्य के सतत आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका - सहकारिता मंत्री डॉ. रावत  देहरादून। जिला सहकारी बैंकों का पिछले साल की तुलना...

निखिल सिद्धार्थ ने किया कार्तिकेय 3 का एलान, दर्शकों को मिलेगा रोमांच का फुल डोज

टॉलीवुड अभिनेता निखिल सिद्धार्थ की फिल्म कार्तिकेय 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। साउथ के साथ इस फिल्म ने हिंदी पट्टी...

अयोध्या आने वाली हर फ्लाइट की बुकिंग हुई सस्ती, जानिए कितने रुपए की मिली छूट 

बढ़ सकता है यात्रियों का आवागमन  अयोध्या। गर्मी की छुट्टी में रामनगरी वासियों के लिए हवाई यात्रा भी बेहद आसान और किफायती होने वाली है।...

उत्तराखण्ड के रिमोट क्षेत्रों में छोटे एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ाएं- राज्यपाल

पहाड़ के दुर्गम इलाके तक 'छोटू' और मुन्ना’’ को पहुंचाए आईओसीएल उत्तराखण्ड में रिसर्च व सेमिनार आयोजित करे देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री ने वन प्रशिक्षण अकादमी में वनाग्नि रोकने के प्रयासों की समीक्षा की

जंगल में आग- वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लिया स्थिति का जायजा अधिकारियों को दिये...

रक्षा क्षेत्र में बढ़ेगी धाक

ब्रह्मोस सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल भारत ने फिलीपींस को दे दी। दोनों देशों के बीच 37.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर में समझौता 2022 में हुआ...

Recent Comments