Home बिज़नेस ईपीएफओ में फरवरी 2022 में शुद्ध रूप से जुड़े कुल 14.12 लाख...

ईपीएफओ में फरवरी 2022 में शुद्ध रूप से जुड़े कुल 14.12 लाख नए अंशधारक

नईदिल्ली। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में फरवरी 2022 में शुद्ध रूप से 14.12 लाख नए अंशधारक जुड़े। इन आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2022 की तुलना में फरवरी में जुड़े शुद्ध नए अंशधारकों की संख्या 31,826 अधिक रही।
बयान के अनुसार फरवरी 2022 के दौरान एक साल पहले इसी माह की तुलना में शुद्ध रूप से कुल 1,74,314 अधिक नए अंशधारक जुड़े जो रोजगार के अवसरों में वृद्धि का संकेत है। अक्टूबर 2021 से माह दर माह ईपीएफओ में नए अंशधारकों की संख्या बढ़ रही है।

श्रम मंत्रालय के अनुसार फरवरी 2022 में बने ईपीएफओ के नए सदस्यों में करीब 8.41 लाख सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) एवं अन्य प्रावधान अधिनियम के तहत पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं। माह के दौरान बाकी जुड़े करीब 5.71 लाख शुद्ध नए सदस्य पहले ईपीएफ के अंशधारक रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से बाहर हो गए थे और वे पुन: अंशधारक बने हैं।

इन सदस्यों के आयु-वार विवरण से पता चलता है कि फरवरी 2022 के दौरान 22-25 वर्ष आयु-वर्ग के सबसे अधिक 3.70 लाख नए ग्राहक बने, इसके बाद 2.98 नए ग्राहकों के साथ 29-35 वर्ष के आयु- वर्ग का दूसरा स्थान है। संक्षेप में, महीने के दौरान 18-25 वर्ष आयु- वर्ग के नए ग्राहकों की संख्या माह के दौरान बनाए गए कुल ग्राहकों का 45 प्रतिशत है। यह आयु-वर्ग इस बात का संकेत करता है कि पहली बार नौकरी चाहने वाले कई लोग बड़ी संख्या में संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल हो रहे हैं।

विवरण से पता चलता है कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली राज्यों में शामिल प्रतिष्ठान महीने के दौरान लगभग 9.52 लाख नए ग्राहकों को जोडक़र अग्रणी हैं, जो सभी आयु वर्गो में कुल नए अंशधारकों की वृद्धि का लगभग 67.49 प्रतिशत है।
महिला-पुरुष आधारित विश्लेषण से यह संकेत मिलता है कि माह के दौरान लगभग 3.10 लाख महिलाएं ईपीएफओ में जुड़ी, जो कुल नए अंशधारकों की संख्या का 21.95 प्रतिशत है।

RELATED ARTICLES

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

एलन मस्क ने नए यूजर्स के लिए की बड़ी प्लानिंग, पोस्ट करने के लिए देने होंगे पैसे 

फेक अकाउंट्स से होने वाले पोस्ट में आएगी कमी  फ्री में सिर्फ किसी अकाउंट को कर सकेंगे फॉलो  नई दिल्ली। एलन मस्क जब से एक्स (पूर्व...

ओला ने इन देशों में राइड बंद करने का लिया फैसला, भारतीय बाजार पर देगी ध्यान

भारत में कंपनी को दिख रहा ‘विस्तार का अपार अवसर’  नई दिल्ली। राइड-हेलिंग कंपनी ओला ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments