Home ब्लॉग रूस हारेगा!

रूस हारेगा!

हरिशंकर व्यास
महाबली रूस हार रहा है। वह यूक्रेन में हारेगा। बीस दिनों में पोल खुल गई है। वह कितना ही विनाश करे, यूक्रेन पर उसका कब्जा नहीं होगा। दुनिया की नंबर दो महाशक्ति के सैनिक अपने टैंकों, बख्तरबंद गाडिय़ों में जान बचाते हुए हैं। ये सैनिक अंधाधुंध गोलाबारी करके यूक्रेन को भारी बरबाद कर रहे हैं, पर अंत नतीजा रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का पतन है। असंभव नहीं जो रूस वापिस ढहे और पुतिन की दशा कज्जाफी या सद्दाम जैसी हो या सेब्रेनित्सा के करादिच व मलादिच की तरह वे अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में नरसंहार अपराधी की तरह दिखलाई दें। वैसे पुतिन के पास वार्ता करके यूक्रेन से सेना हटा कर अपने को बचाने का विकल्प है लेकिन तानाशाह राष्ट्रपति हार मानने की फितरत लिए हुए नहीं होता। इसलिए उलटे हताशा और हार में पुतिन यूक्रेन के पड़ोसी नाटों देशों पर मिसाइल धमाके करके जंग फैला सकते हैं। अपने परमाणु हथियारों की धमकी और उपयोग से पासा बदलने का दांव चल सकते हैं।पर दांव नहीं चलेगा। पिछले बीस दिनों में रूस की सैनिक ताकत काफी चूक चुकी है, पाबंदियों से उसकी आर्थिकी बंध गई है और दुनिया का कोई समर्थवान राष्ट्र क्योंकि पुतिन को खुला समर्थन देता हुआ नहीं है तो उनका हौसला नहीं होगा कि वे आ बैल मुझे मार में लड़ाई फैलाएं! मामूली बात नहीं है जो वैश्विक मीडिया में पुतिन द्वारा चीन से मदद मांगने और इस पर चीन के इनकार की खबर है।

पुतिन को चीन का सहारा चाहिए लेकिन मदद मांगने की खबर आई नहीं की चीन ने फुर्ती से खंडन किया। जाहिर है चीन और उसके राष्ट्रपति शी जिनफिंग घबराए हुए हैं। बीस दिनों में चीन ने हर उस चर्चा व खबर का प्रतिवाद किया जो पुतिन और शी जिनफिंग का साझा बतलाने वाली थी। चीन का विदेश मंत्रालय रूस के साथ चट्टानी दोस्ती, सामरिक व सीमा और कारोबारी रिश्ते बतलाता हुआ है लेकिन ऐसी कोई खबर नहीं बनने दे रहा है, जिससे लगे कि अमेरिका-यूरोप का दिमाग ठीक करने के अपने उद्देश्यों में वह रूस का परोक्ष भी मददगार है! चौकाने वाली बात जो अमेरिका ने दो टूक शब्दों में कहा है कि हम चीन से बातचीत कर कह दे रहे हैं कि उसने रूस की मदद की तो प्रतिबंध लगेंगे। इस चेतावनी पर चीन भडका नहीं बल्कि कल ही रोम में अमेरिकी प्रतिनिधियों को समझाया कि वह रूस को कोई मदद नहीं दे रहा!

तो पुतिन मदद के लिए कहे तब भी चीन की मदद करने की हिम्मत नहीं होगी। साफ है पुतिन और रूस की मदद के लिए दुनिया में कोई उससे साझा नहीं बनाएगा। पुतिन-रूस पूरी तरह अलग-थलग, अछूत है। जैसे हिटलर का इटली और जापान से एलायंस बना था वैसा कुछ भी पुतिन नहीं बना सकते है। तब पुतिन और उनके सेनाधिकारियों को जंग और फैलाना कैसे संभव है? यह भी ध्यान रहे हिटलर का सैनिक अभियान तुरंत एक के बाद एक सफलता के साथ था। तब ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोप के देश अलग-अलग राग लिए हुए थे। उस जैसी कोई स्थिति पुतिन के लिए नहीं है।

दरअसल पुतिन और उनके गले लगने वाले शी जिनफिंग, नरेंद्र मोदी, अर्दोआन आदि को भी उम्मीद रही होगी कि रूस सप्ताह भर में यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। भारत में यही तो नैरेटिव था कि कुछ ही घंटों में यूक्रेन की राजधानी कीव सहित सभी प्रमुख शहरों पर रूस का कब्जा होगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की मारे जाएंगे या भाग जाएंगे। सरकार-प्रशासन तुरंत खत्म। खुद यूक्रेनी जनता बरबादी, अराजकता और जीवन की मुश्किलों में दम तोड़ रूसी सेना का स्वागत करेंगी। पुतिन कठपुतली सरकार बना कीव में रूसी झंडा फहरा देंगे।

हां, भारत के मीडिया का जो मूर्खतापूर्ण नैरेटिव हुआ वैसा चीन, भारत, पाकिस्तान, ईरान, तुर्की कईयों के विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्रियों और विदेश मंत्रियों ने सोचा। सबने माना महाशक्ति रूस के आगे यूक्रेन और यूक्रेनी लोगों की भला क्या औकात। जेलेंस्की ने जबरदस्ती का पंगा लिया। वे नाटो देशों के बहकावे में रहे। रूस हमलावर नहीं, बल्कि जेलेंस्की जोकर!

ऐसा सोचने वालों ने कौम, नस्ल, देश के मिजाज पर नहीं विचारा। यह नहीं बूझा कि यूक्रेन के लोग तीस सालों से लगातार तानाशाह रूस से मुक्ति, आजादी की फडफ़ड़ाहट में पके हैं, जबकि रूस के लोग, वहां की सेना वापिस सोवियत संघ के वक्त की अधिनायकवादी तासीर में लौट बीस सालों से पुतिन के कारण बुजदिल, भयाकुल बेबसी में जीवन गुजारते हुए है। पुतिन ने तेल-गैस की कमाई से अपने दर्जन अंबानी-अडानी भले बना लिए हों, मॉस्को और महानगरों में चकाचौंध भले हुई हो और राष्ट्रवादी-देशभक्ति का प्रोपेगेंडा भी चौतरफा चला लेकिन गुलामी में घुट कर जीने वाले लोगों का मनोबल अपने आप चुपचाप भयाकुल, कायर और आश्रित, भूखा हुआ करती है तो ऐसी मनोदशा वाले रूसी सैनिक क्या व कितना लड़ सकेंगे? तभी सोचें टैंकों की लंबी कतार के बावजूद यूक्रेन के असैनिक लड़ाकों की बाधाओं में रूसी सैनिक पस्त, ठहरे-ठिठके हुए है।

एक वैश्विक संस्था का आकंडा है कि 14 मार्च तक यूक्रेनी सेना को हुए हथियार-आयुधों के नुकसान से चार गुना अधिक नुकसान रूसी सेना को हुआ है। यूक्रेन ने रूस के कोई 1,054 आयुधों (टैक, बख्तरबंद गाडिय़ों, हेलीकॉप्टर-विमान, एंटी टैंक मिसाइलों) को तबाह किया है वहीं रूसी सेना से उसको हुआ नुकसान एक-चौथाई है।
सोचें, रूसी मिसाइलों के धमाकों, विध्वंस में मारियुपोल, खारकीव, मिकोलाइव और राजधानी कीव आदि शहरों का भुर्ता बना दिखता है। बिल्डिंगों, आवासीय कॉम्पलेक्स, अस्पताल आदि पर हमले मगर लोकल प्रशासन, फायर ब्रिगेड, कर्मचारी, स्वयंसेवक, पुलिस-सेना सब उसके बाद जिम्मेवारी और बचाव-राहत काम संभाले हुए। सीरिया की तरह के फोटो नहीं की राहत-बचाने वाले कहीं नहीं। यूक्रेन के मारियुपोल में मैटरनिटी वार्ड पर हमले के बाद बच्चों और औरतों को प्रशासन के चेहरे जैसे बाहर निकालते हुए थे, उससे जाहिर है कि न जनता का दम टूटा है और न प्रशासन-सरकार का। मारियुपोल पर रूसी कब्जा होते हुए भी लड़ाई जारी!

उस नाते लगता है जैसे अफगानिस्तान के आजाद ख्याल कबीलाईयों ने अधिनायकवादी सोवियत संघ की गुलाम-भयाकुल जनता की सेना को खदेड़ा, वैसे ही यूक्रेन में आजादी की जिद्द ठाने लोग पुतिन का ऐसा भुर्ता बनाएंगे कि रूस का वापिस बिखराव नामुमकिन नहीं है। निश्चित ही पुतिन एटमी हथियारों के जखीरे की चाबी लिए हुए हैं मगर ध्यान रहे गोर्बाचेव का सोवियत जखीरा भी विशाल था। फिर अब जिस रफ्तार से रूसियों का जीना प्रतिबंधों से घायल है और पुतिन के अडानी-अंबानी कंगले-बरबाद होते हुए हैं तो क्रेमलिन के भीतर भी, सेनाधिकारी, रूसी एलिट अपने को बचाने के लिए पुतिन पर लड़ाई रोकने, पीछे हटने का दबाव अनिवार्यत: बनाएंगे।

इसलिए आश्चर्य नहीं जो यूक्रेनी सेना से हथियार रखवाने, जेलेंस्की के सरेंडर जैसी शर्तों को छोड़ कर पुतिन अब इजराइल से लेकर तुर्की तक को पंच बनाने, रूसी-यूक्रेनी प्रतिनिधियों में बातचीत करवा रहे हैं। पुतिन को समझ आ गया होगा कि पूरे यूक्रेन पर रूस का कब्जा संभव नहीं है। राजधानी कीव को तबाह करके खत्म कर दें तब भी पोलैंड की सीमा से सटे पश्चिमी यूक्रेन में लड़ाई होती रहेगी और कब्जा हुए इलाके में रूसी सेना को छापामारों से घायल होते रहना होगा। सचमुच यूक्रेन में सेना भेजने से पहले पुतिन ने जो भी हिसाब लगाया था वह हर तरह से गलत साबित है। सेना को यूक्रेन में लडऩा पड़ रहा है। रूस के भीतर नाराजगी बन रही है। दुनिया में पुतिन और रूस दोनों अछूत हो गए हैं। पूरा यूरोप व पश्चिमी जमात एकजुट है तो यूक्रेन में विदेश से लड़ाके पहुंच रहे हैं तो हथियारों की, पैसे की मदद भी।

इसलिए इंतजार करें कि पुतिन किस रूप में अपनी हार को मानेंगें? वे और पागलपन करेंगे या झुकेंगे? पश्चिमी देश और यूरोप उन्हे खत्म करेंगे या पीछे हटने का मौका दे कर रूस को जर्जर-अस्थिर बनाएंगे?

RELATED ARTICLES

जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की यह कोई पहली या नई घटना है। हर वर्ष गर्मी में कई जगहों पर आग लगने की...

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

 -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा माने या ना माने पर इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की...

वन्‍यजीवों द्वारा मानवजीवन को खतरा, आखिर क्‍या है कुदरत का खेल

मानवी राजपूत मानव और वन्य जीव संघर्ष एक गम्भीर समस्या बन चुकी है। हालांकि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वन विभाग की भारी-भरकम मशीनरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

उत्तराखंड में  समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जिहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई - मुख्यमंत्री धामी  रांची/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह 

देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच 102 निकायों में से नौ निकाय...

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुई गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को लेकर एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश...

मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा 

बद्रीनाथ पहुंच कर पुर्नर्निमाण कार्यों की समीक्षा की  एक सप्ताह बाद खुलने लगेंगे चारों धाम के कपाट केदारनाथ/बद्रीनाथ। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरुवार को...

एक नहीं है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें दोनों मेंटल कंडीशंस में क्या है अंतर

एंग्जायटी और डिप्रेशन दोनों मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हैं. दोनों ही खतरनाक मानी जाती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा इनसे बचने...

बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ- बद्रीनाथ, निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में आयी ठंडक 

गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी हुई बर्फबारी बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य हुए प्रभावित  हर्षिल घाटी में बारिश के कारण...

हरिद्वार ले जाया गया शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत तमाम दिग्गजों ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि देहरादून। शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर भनियाववाला पहुंचते...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के...

चारधाम यात्रा – शुरुआती 15 दिन वीआईपी दर्शन टालने का शासन ने लिया फैसला

यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को लेकर 700 कर्मियों की रहेगी तैनाती प्रशासन के स्तर से की जाएगी 4000 घोड़े-खच्चरों की निगरानी  देहरादून। चारधाम यात्रा को...

Recent Comments