राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड दौरा टला, केदारनाथ दर्शन भी स्थगित
देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का प्रस्तावित उत्तराखंड दौरा स्थगित हो गया है। राष्ट्रपति को एक नवंबर से दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचना था। इस दौरान उनका केदारनाथ धाम में दर्शन करने का भी कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन अब यह दौरा टल गया है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को एक नवंबर को देहरादून पहुंचना था। इसके अगले दिन यानी दो नवंबर को उन्हें श्री केदारनाथ धाम जाकर बाबा केदार के दर्शन करने थे।
राष्ट्रपति भवन से मिली दौरा स्थगित होने की सूचना
राष्ट्रपति भवन की ओर से राज्य सरकार को दौरा स्थगित किए जाने की जानकारी दी गई है। उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने भी राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के टलने की पुष्टि की है।
फिलहाल राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित हो गया है।

