Home उत्तराखंड सीमान्त इलाके में कई विकास कार्य हो रहे - धामी

सीमान्त इलाके में कई विकास कार्य हो रहे – धामी

थराली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थराली में गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि चमोली जिले की देव धरा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ये किसानों, जवानों की भूमि है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चमोली का अन्नदाता राज्य की सेवा कर रहा है। उन्होंने थराली के लाल वीर शहीद भवानी जोशी को भी नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा 19 अप्रैल को राज्य में लोक सभा हेतु मतदान होना है, गढ़वाल लोकसभा से प्रत्याशी अनिल बलूनी का अनुभव गढ़वाल क्षेत्र को मिलना है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई विकास कार्य हुए है, ग्वालदम से कर्णप्रयाग मार्ग का भी विकास हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन और दृढ़ संकल्प से पूरा भारत आगे बढ़ा है। विकास की नई गाथा लिखी गई है। दुनिया में भारत का मान सम्मान स्वाभिमान बढ़ा है। भारत शक्तिशाली देश के रूप में सामने आया है। कोरोना जैसे कठिन काल के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां में 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। कोरोना के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त में राशन दिया जा रहा है। दुनिया में भारत के युवाओं का कौशल आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 15 नए एम्स की आधारशिला रखी गई है। 74 नए हवाई अड्डों का विकास कार्य हुआ है। रेलवे स्टेशन का विकास कार्य जारी है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री संपूर्ण देश को अपना परिवार मानकर समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के विकास हेतु निरन्तर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चमोली के माणा गांव को देश के आखिरी गांव से देश का पहला गांव बनाया है। अब देश का हर सीमांत गांव देश का पहला गांव है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। 12 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंचा है। देश के 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ा गया है। आज दिल्ली देहरादून से सीधा पैसा लाभार्थी के खाते में आता है। 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज मिल रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपए की सहायता दी गई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में CAA लागू हुआ है। कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली धारा-370 का अंत किया है। तीन तलाक जैसी कुप्रथा ख़त्म हुई है। अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण का सपना साकार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश के विकास को नए पंख लगे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उत्तराखंड तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में किए वादे अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। प्रदेश में पारदर्शित के साथ परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके लिए राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून लागू किया है। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राज्य में दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया गया है। साथ ही महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीब परिवारों को साल में निःशुल्क 3 सिलेंडर रिफिल करवाएं जा रहे हैं। थराली एवं आस पास के क्षेत्रों में बहुत से विकास कार्य हुए हैं ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में चमोली जनपद और थराली क्षेत्र के विकास के लिए 45 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया था। थराली विधानसभा क्षेत्र के 4 विकास खंडों में गौ-संरक्षण सेवा केंद्र और कुलसारी में उत्कृष्टता केंद्र खोलने का काम किया गया है। राज्य सरकार ने महज दो वर्षों के कार्यकाल में थराली विधानसभा के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश पर 60 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस ने देश को बस लूटा है। कांग्रेस के लोगों में हमेशा लूटने, घोटालों, भ्रष्टाचार की बात होती है। सभी विपक्ष के लोग अपने परिवार, पार्टी और अस्तित्व को बचाने के लिए गठबंधन बना रहे हैं। 60 सालों तक राज करके देश को लूटने का काम किया है। इनकी सरकारों ने काम नहीं काले कारनामे किए हैं। मुगलों और अंग्रेजों के बाद भारत को कंगाल करने का श्रेय कांग्रेस की भ्रष्टाचारी सरकारों को जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ राष्ट्रहित को ध्येय मानकर काम कर रही है। कांग्रेस सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने अंग्रेजियत वाली मानसिकता नहीं छोड़ी, वो आज भी ‘बांटो और राज करो’ की नीति का ही अनुसरण कर रही है। कांग्रेस ने पहले देश फिर समाज को जाति, समुदाय, धर्म, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा है। आज वो और उनके समर्थक दल सनातन धर्म पर हमला करते हैं। उन्होंने कहा हमें कांग्रेस को भारी वोटों से हराकर पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र और थराली से विजय का रिकॉर्ड बनाना है।

भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम में आए हैं। 19 तारीख तक हम सबने बहुत मेहनत करनी है, उसके उपरांत मैं आप लोगों के लिए मेहनत करूंगा। थराली से हमने कार्यक्रम की शुरूवात की है। उत्तराखंड एवं चमोली जिले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री इस क्षेत्र से भली भांति परिचित हैं। राज्यसभा सांसद के तौर पर डॉपलर रडार की स्थापना, रेल कनेक्टीविटी सहित कई अन्य कार्य करवाए। उन्होंने कहा कि मैं हर पल हर समय आप लोगों के लिए उपलब्ध हूं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भोपाल राम टम्टा, विधायक अनिल नौटियाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के दिए गए निर्देश

जंगल की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती- सीएम धामी  राज्य में वनाग्नि की चुनौती को देखते हुए सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम किए स्थगित देहरादून। मुख्यमंत्री...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को हुई प्रस्थान 

फाटा ( रूद्रप्रयाग)। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बुद्धवार 8 मई को प्रात: 8.45 बजे फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर...

सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता हुई खत्म

सरकार ने मंजूर की प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली-2024 शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दिये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देहरादून। सूबे के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सेना की सहायता लेने के साथ ही अधिकारियों को भी ग्राउंड जीरो पर जाकर आग पर नियंत्रण पाने के दिए गए निर्देश

जंगल की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती- सीएम धामी  राज्य में वनाग्नि की चुनौती को देखते हुए सीएम ने अपने सभी कार्यक्रम किए स्थगित देहरादून। मुख्यमंत्री...

पेट में जलन को शांत करने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन

बढ़ते तापमान के बीच लोगों को पेट में जलन महसूस होने लगती है, जिसके कारण उलटी भी आ सकती हैं। अपच और एलर्जी इस...

बाबा केदार की पंचमुखी डोली फाटा से अपने तीसरे पड़ाव गौरीकुंड को हुई प्रस्थान 

फाटा ( रूद्रप्रयाग)। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज बुद्धवार 8 मई को प्रात: 8.45 बजे फाटा से तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर...

सूबे में बेसिक शिक्षक भर्ती के लिये बीएड की बाध्यता हुई खत्म

सरकार ने मंजूर की प्रारम्भिक शिक्षा सेवा नियमावली-2024 शिक्षा मंत्री डा. रावत ने दिये भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश देहरादून। सूबे के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों...

जल संकट- जीवन एवं कृषि खतरे में

 - ललित गर्ग मानवीय गतिविधियों और क्रिया-कलापों के कारण दुनिया का तापमान बढ़ रहा है और इससे जलवायु में होता जा रहा परिवर्तन। जो मानव...

युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून। सेना में तैनात एक युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल...

चारधाम यात्रा मार्गों के लिए 12 महिला रेस्क्यूर को किया गया शामिल, श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मिलेगी मदद 

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्गों के लिए एसडीआरएफ में 12 महिला रेस्क्यूर को शामिल किया गया है। इसी के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में प्रतिनियुक्ति...

ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश किया जाएगा 

जिला स्तर पर तलाशी टीम का गठन,नोडल अधिकारी तैनात देहरादून। ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान...

आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट 

संपत्ति भी की जाएगी जब्त  जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई  देहरादून। प्रदेश में जंगलों में आग की लगातार...

Recent Comments