Home उत्तराखंड पर्यटन एवं विकास मेला में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व सुबोध...

पर्यटन एवं विकास मेला में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल ने किया विभिन्न खेलों का उद्घाटन

ऋषिकेश। 45 वां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत व सुबोध उनियाल ने मेला समिति द्वारा आयोजित खेलों का उद्घाटन किया। दोनों कैबिनेट मंत्री द्वारा पालिका प्रांगण के झंडा मैदान में रिबन काटकर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। शुक्रवार को 45 वां मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला 2021 के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का शुभारंभ प्रदेश के वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। इस दौरान शहरभर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट के साथ कैबिनेट मंत्रियों को सलामी दी। साथ में खेलों के शुभारंभ के मौके पर विद्यालय छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने अपने संबोधन में ढालवाला, मुनिकीरेती और नरेंद्रनगर की सभी विद्युत लाइनों का नवीनीकरण कर बंच केवल विद्युत लाइन लगाने की घोषणा की। इसके साथ ही मेला समिति को विभिन्न आयोजनों के लिए तीन लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

इस दौरान नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के अथक प्रयासों से ही नरेंद्रनगर में कॉन्प्लेक्स, पार्किंग आदि का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष होने वाला कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला क्षेत्र में विकास का सूचक है। साथ ही उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का आभार प्रकट किया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने संबोधन में पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार की कार्यशैली को देखते हुए उन्हें शाबाशी दी। वहीं मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशनी को सफाई के लिए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम भारत, आत्मनिर्भर भारत और स्वाबलंबी भारत की परिकल्पना से देश के भविष्य को सक्षम बनाने की कामना की। विभिन्न खेलों के आयोजन के मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल ही बच्चों को अनुशासित बनाते हैं। बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए भी उन्हें खेलों की ओर अग्रसर करना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने मेला समिति सहित विभिन्न प्रतिभागी बच्चों को भी धन्यवाद और साधुवाद प्रेषित किया।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद कुकरेती, नरेंद्रनगर मंडी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मुन्नी राणा, सभासद व खेल समिति के अध्यक्ष साकेत बिजलबान, खेल संयोजक हिमांशु जोशी, रमेश असवाल, महेश गोसाई, सूर्य प्रकाश जोशी, नरपाल सिंह भंडारी, यशपाल सिंह राणा, धूम सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी विनोद गंगोटी, विवेक उनियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments