Home उत्तराखंड स्कूलों में अब बच्चे अंग्रेजी, हिंदी के साथ कुमाऊंनी बोली व संस्कृति...

स्कूलों में अब बच्चे अंग्रेजी, हिंदी के साथ कुमाऊंनी बोली व संस्कृति का भी ले सकेंगे ज्ञान

हल्द्वानी। पहाड़ से पलायन कर मैदानी क्षेत्रों में आने वाले बच्चों का अपनी बोली (कुमाऊंनी) से जुड़ाव बनाए रखने के लिए डीएम ने बेहतर पहल की है। स्कूलों में अब बच्चे अंग्रेजी, हिंदी के साथ कुमाऊंनी बोली व संस्कृति का भी ज्ञान ले सकेंगे। इसके लिए कक्षा एक से पांच तक झुमकि, छुबकि, हंसुली, धगुली और पैजनि किताब प्रकाशित की गई हैं।मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने बताया कि डीएम धीरज सिंह गर्ब्याल की पहल पर कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को कुमाऊंनी बोली और संस्कृति का ज्ञान देने के लिए कुमाऊंनी किताबों का प्रकाशन कराया गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत जनपद के नगरीय क्षेत्र के तीन ब्लाक हल्द्वानी, रामनगर व कोटाबाग में पढ़ रहे 10 हजार बच्चों के लिए ये किताबें मुद्रित कराई गई हैं।

इन्हें सरकारी के साथ निजी स्कूलों में भी भेजा जा रहा है। नए शैक्षिक सत्र में शिक्षक इन किताबों के माध्यम से बच्चों को कुमाऊंनी बोली व संस्कृति की जानकारी देंगे। बच्चे कक्षा एक में धगुलि, कक्षा दो-हंसुली, कक्षा तीन-छुबकि, कक्षा चार-पैजनि और कक्षा पांच-झुमकि पाठ्य पुस्तक पढेंगे। शिक्षा विभाग ने इनके अलावा स्कूलों के पुस्तकालय में गोलगप्पू, तोसियाक स्वैंण, चाड़व, मिमी लीजि के ल्यूं, पाको आम, मिठै, झूल, म्यर जस, आमक चशम, ऊनक ग्वल, हिरो पिपरि बणूनं, फूलों रोटि, फूटक मारणी जुराब, मेरे जैसो, गुतली डंडा, मिलिक साइकिल, घुट घुट बाटुई, पतव, ग्युं आदि नाम से कुमाऊंनी कविताओं व कहानी की पुस्तकें रखी हैं।

निजी व सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे हिंदी, अंग्रेजी के साथ कुमाऊंनी बोली का ज्ञान अर्जित करेंगे। डीएम की पहल पर जनपद के मैदानी तीन ब्लाकों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू किया जा रहा है। इसका रिस्पांस अच्छा मिलेगा तो पूरे जनपद में लागू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments