Home खेल धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान

धोनी ही होंगे आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के कप्तान

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 2 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। वहीं चेन्नई फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि अगले सीजन में भी धोनी ही कप्तानी करते नजर आएंगे।
इस बात की पुष्टि चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने की है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ही अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के कप्तान होंगे। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दरअसल आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। धोनी पहले सीजन से ही चेन्नई टीम की कप्तानी संभाल रहे और उन्होंने टीम को दूसरे सबसे ज्यादा 4 बार खिताब भी जिताया है। आईपीएल 2022 सीजन में चेन्नई फ्रेंचाइजी ने थोड़ा बदलाव किया था। उन्होंने पहली बार धोनी को कप्तानी से हटाया था। धोनी ने खुद रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपी थी। मगर टीम का प्रदर्शन खराब रहा था।

जडेजा की कप्तानी में चेन्नई टीम ने शुरुआती 8 में से सिर्फ 2 मैच जीते थे। साथ ही जडेजा के परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ रहा था। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में फ्लॉप नजर आ रहे थे। तब जडेजा ने खुद ही कप्तानी से इस्तीफा देकर फिर से धोनी को कमान सौंप दी थी। तब चेन्नई टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी।

ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे थे कि क्या 41 साल के हो चुके धोनी फिर से मैदान में खेलते नजर आएंगे या नहीं। यदि खेलेंगे तो क्या कप्तान होंगे या नहीं? ऐसा माना जा रहा था कि अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम का नया कप्तान सामने आ सकता है, ताकि धोनी के बाद भविष्य में उनका उत्तराधिकारी तैयार हो सके। मगर अब फ्रेंचाइजी ने साफ कर दिया है कि धोनी ही कमान संभालते दिखेंगे।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

मुंबई।  आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। एसआरएच ने इस सीजन खेले गए पहले मैच...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

छिद्दरवाला में तीन पुलिया के निकट मिला युवती का शव, आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

छिद्दरवाला। रायवाला थाना क्षेत्र अंतर्गत छीद्दरवाला देहरादून रोड पर तीन पानी पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में अज्ञात नवयुवती का शव मिला है। रायवाला...

अच्छी खबर :- कार्डियोलॉजिस्ट व कैथ लैब टेक्नीशियन के पांच पदों पर होगी नियुक्ति

चुनाव आयोग ने दी श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती की मंजूरी स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये शीघ्र तैनाती के निर्देश देहरादून । श्रीनगर...

राम का विरोध करना सपा और कांग्रेस का इतिहास – मुख्यमंत्री योगी 

सौ प्रतिशत रोजगार देने जा रही सरकार - मुख्यमंत्री योगी  उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्नाव के भगवंतनगर में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री...

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

मुंबई।  आईपीएल 2024 के 55वें मैच में मुंबई इंडियंस का आमना-सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। एसआरएच ने इस सीजन खेले गए पहले मैच...

पीएम मोदी को आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 प्रतिशत से बढ़ाने की दी चुनौती, सत्ता में आते ही समाप्त करने का किया ऐलान

नई दिल्ली। देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारक अलग-अलग जगह रैली और जनसभाएं संबोधित कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र...

खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर लगी रोक, मुख्यमंत्री धामी ने दिए ये निर्देश 

देहरादून। उत्तराखंड के जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर...

बैकलेस आउटफिट पहन अवनीत कौर ने शेयर किया हॉट लुक

एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी...

चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही हो जाएगी आसान, सिर्फ 80 किमी की रह जाएगी दूरी 

चमोली के लप्थल से पिथौरागढ़ के लिए सड़क कटिंग का काम शुरू बीआरओ ने 2028 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य गोपेश्वर। चमोली...

त्वचा को हाइड्रेट रखने में कारगर है यह जूस, रोजाना सेवन करने से होंगे अनेक फायदे

गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खरबूजा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद...

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

Recent Comments