Home राष्ट्रीय घरेलू गैस का दाम लगातार बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

घरेलू गैस का दाम लगातार बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

सुल्तानपुर। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस का दाम लगातार बढ़ाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक बार फिर 25 रुपये की वृद्धि होने से रसोई गैस के एक सिलेंडर का दाम बढ़कर अब 922.50रुपये तक पहुंच गया है। सितंबर 2020 में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 649.50रुपये था। रसोई गैस का दाम साल भर में लगभग डेढ़ गुना बढ़ जाने से गृहस्थी का बजट बिगड़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं एक बार फिर से लकड़ी, कंडा के सहारे खाना पकाने को मजबूर हो गई हैं। गैस का दाम बढ़ने से महिलाएं खाना पकाने के लिए बाग से लकड़ी लाने लगी हैं। घरेलू गैस का दाम बढ़ने से महिलाएं सरकार को कोस रहीं हैं।

महंगाई के चलते नहीं हो पा रही रिफिलिंग–
करौंदी कलां ब्लॉक के सुंदरपुर गांव निवासी माधुरी पत्नी मखंचू ने बताया कि उनके पति ईंट भट्ठे पर काम करके किसी तरह परिवार चलाते हैं। इस बार हुई बरसात में कच्चा मकान भी गिर गया है। रुपये के अभाव मे गैस की रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। माधुरी कहती है कि गैस का दाम बढ़ने से उनकी परेशानी बढ़ गई।परशुरामपुर गांव की विमला चूल्हे के सहारे खाना पका रही हैं।उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण गैस का सिलेंडर लेना मुश्किल हो गया है। सरकार को गैस का दाम कम करना चाहिए। बौढिया बालमऊ गांव की मुरता देवी पत्नी राम लखन आर्थिक तंगी से परेशान हैं। वे कहती हैं कि गैस का दाम लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे रिफिलिंग कराना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में चूल्हे पर खाना पकाना पड़ रहा है। परशुरामपुर गांव निवासी छोटकी के पति बाढू पहले रिक्शा चलाते थे लेकिन अब वह भी बंद है।किसी तरह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है। वे कहती है कि गैस का दाम बढ़ने से लकड़ी, कंडा के सहारे खाना पकाया जा रहा है। जनपद के विकासखंड कुड़वार के भंडारा ग्राम सभा के पूरे कालू पाठक गांव की गृहणी पार्वती यादव, उर्मिला समेत कई महिलाओं का कहना है कि घरेलू गैस का दाम लगातार बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार को रसोई गैस के दाम पर सख्ती से नियंत्रण करने के लिए कदम उठाना चाहिए।सोहगौली गांव निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि उन्हें उज्ज्वला योजना के तहत गैस का कनेक्शन मिला है। गैस का दाम अधिक होने से वे लकड़ी व कंडे से खाना पका रही हैं।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थी नियमित नहीं करा पा रहे हैं  रिफिल–
जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,87,742लोगों को कनेक्शन मिल चुका है। घरेलू गैस का दाम बढ़ने से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता नियमित रूप से रिफिल नहीं ले रहे हैं। फेज-2 में इस योजना के तहत नया कनेक्शन लेने के लिए 15 सौ लोगों ने अभिलेख जमा किए हैं।
RELATED ARTICLES

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग...

व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम

जानिए क्या था पूरा मामला नई दिल्ली। टेक कंपनियों पर सरकार 2021 से ही शिकंजा कस रही है। सरकार का कहना है कि भारत में...

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी 

उत्तर प्रदेश। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान जारी है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग...

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज

पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ पिचहत्तर लाख बासठ हजार पर्यटन मंत्री बोले नवंबर में शुरू होगी आदि कैलाश, ओम पर्वत शीतकालीन हैली...

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है - इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के...

कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान  नैनीताल। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील...

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी।...

व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम

जानिए क्या था पूरा मामला नई दिल्ली। टेक कंपनियों पर सरकार 2021 से ही शिकंजा कस रही है। सरकार का कहना है कि भारत में...

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड – उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने दसवीं की परीक्षा में किया टॉप

12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  देहरादून।  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा...

क्या आप भी तरबूज और खरबूज को लेकर कन्फ्यूजऩ में हैं, तो यहां जानें गर्मी में कौन ज्यादा फायदेमंद

तरबूज और खरबूजे का सीजन आ गया है. गर्मी के मौसम में दोनों को खूब पसंद किया जाता है। इनका स्वाद जितना लाजवाब है,...

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री

विभागीय सचिव यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगी बैठक डीजीपी चारधाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस...

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ऋषिकेश, गंगा आरती में किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ऋषिकेश रॉबर्ट वाड्रा ने त्रिवेणी घाट पर पूजा अर्चना करने के उपरांत वहां प्रतिदिन होंने वाली आरती मे प्रतिभाग किया...

Recent Comments