Home राष्ट्रीय देश में खत्म हुआ तिरंगा अभियान, जानें झंडे को सम्मान के साथ...

देश में खत्म हुआ तिरंगा अभियान, जानें झंडे को सम्मान के साथ रखने का तरीका, इन गलतियों से होता है अपमान

नई दिल्ली। देश में हर घर तिरंगा अभियान खत्म हो चुका है। स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के मौके पर पूरे देशभर में लोगों ने अपने घर पर झंडा लगाया था। पिछले 4 दिनों में आम आदमी से लेकर खास लोगों ने तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। और केवल हर घर तिरंगा वेबसाइट पर 5 करोड़ से अधिक लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की सेल्फी लेकर पोस्ट की है।

अब चूंकि यह अभियान खत्म हो गया तो झंडे को उतारने का भी समय आ गया है। जिस तरह राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के नियम हैं, उसी तरह उसे उतारकर सम्मान के साथ रखने के भी नियम है। दरअसल, जिस तरह से झंडा रोहण करने के कई नियम होते हैं, उसी तरह अब झंडे को रखने और उतारने के भी कई नियम हैं। ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि आपको अपने घर पर लगे झंडे को किस तरह उतारना चाहिए और किस तरह से इसे रखना चाहिए। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान के साथ रखने का तरीका क्या है। आजादी के जश्न के बाद अब जिम्मेदारी है कि लोग राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और तिरंगे को फिर से ससम्मान रखा जाए।

2002 में मिला अपनी मर्जी से किसी भी दिन झंडा फहराने का अधिकार
तिरंगे के इतिहास में 26 जनवरी, 2002 का एक खास स्थान है। यही वह दिन है जब भारत के आम नागरिकों को भी अपनी मर्जी से किसी भी दिन झंडा फहराने का अधिकार मिला। इसके पहले झंडा फहराने का अधिकार तो था लेकिन सिर्फ कुछ खास अवसर, जैसे स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जा सकता है। 26 जनवरी, 2002 से भारतीय झंडा संहिता में संशोधन के बाद ,आम नागरिकों को कहीं भी कभी भी राष्ट्रीय झंडा फहराने का मौका मिला। इसके बाद से आम आदमी अपने घरों, कार्यालयों और फैक्ट्रियों में किसी भी दिन तिरंगा फहरा सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें झंडे का पूरी तरह से सम्मान कायम रखना होगा और तय मानकों के आधार पर झंडे को फहराना होगा।

जानिए तिरंगे को रखने का नियम
हर घर तिरंगा अभियान ने हर व्यक्ति को मौका दिया कि वे अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सके। लेकिन, ध्वज को फहराते वक्त जितना सम्मान दिया जाता है, उतना ही उतारते वक्त भी दिया जाना चाहिए। तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारना चाहिए और उसके बाद उसे समेट कर सुरक्षित जगह रखा जाता है। तिरंगे को समेटने का भी स्पष्ट नियम है। सबसे पहले तिरंगे को दो व्यक्ति पकड़ेंगे। उसके बाद सबसे पहले हरे रंग वाली पट्टी को मोड़ा जाएगा। फिर केसरिया रंग की पट्टी को हरे रंग की पट्टी पर समेटने के बाद दोनों व्यक्ति अपनी-अपनी ओर तिरंगे को फोल्ड करेंगे। ऐसा करने पर अशोक चक्र उपर की ओर आ जाता है। इस तरह से तिरंगे को समेटना चाहिए। इसके अलाव कई संगठन झंडा वापस लेने की मुहिम चला रहे हैं तो अगर आप ऐसा करना चाहें तो उन्हें भी दे सकते हैं।

यदि तिरंगा फट जाता है तो क्या करें
तिरंगे का सम्मान सभी को करना चाहिए। लेकिन, यदि तिरंगा फट जाता है तो उसका निस्तारण करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि तिरंगा फट जाता है तो उसको एक लकड़ी के बॉक्स में पैक किया जाता है। इसके बाद तिरंगे को दफनाया जा सकता है या फिर अग्नि के हवाले किया जाता है। दोनों ही स्थिति बिल्कुल शांत जगह पर करनी चाहिए। साथ ही दफनाने या अग्नि क्रिया करने के बाद मौन रखा जाना अति आवश्यक होता है। इसे कचरादान या फिर अन्य जगहों पर ना फेकें। अगर आपको लगता है कि आपका झंडा सही है और इसे दोबारा फहराया जा सकता है तो इसे अपने पास समेट कर रख लें।

तीन साल की सजा का प्राबधान
तिरंगे झंडे को उतारने के बाद समेट कर सुरक्षित स्थान पर रख दें। ये आपकी जिम्मेदारी है कि आपके घर में या आस-पास झंडे का अपमान ना हो। अगर कोई झंडे का अपमान करते हुए उसका दुरुपयोग करते हुए पाया जाता है तो तीन साल तक की जेल हो सकती है। तिरंगे को लेकर कड़े कानूनी प्रावधान हैं। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज का यदि सम्मान नहीं किया जाता है तो यह दंडनीय अपराध है। भारतीय कानून में ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि राष्ट्रध्वज का पूरा सम्मान करें।

RELATED ARTICLES

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान  देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें- पीएम मोदी  नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के...

राम का विरोध करना सपा और कांग्रेस का इतिहास – मुख्यमंत्री योगी 

सौ प्रतिशत रोजगार देने जा रही सरकार - मुख्यमंत्री योगी  उन्नाव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को उन्नाव के भगवंतनगर में चुनावी जनसभा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

देहरादून। सेना में तैनात एक युवक ने शादीशुदा महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल...

चारधाम यात्रा मार्गों के लिए 12 महिला रेस्क्यूर को किया गया शामिल, श्रद्धालुओं को रेस्क्यू करने में मिलेगी मदद 

देहरादून। चारधाम यात्रा मार्गों के लिए एसडीआरएफ में 12 महिला रेस्क्यूर को शामिल किया गया है। इसी के साथ एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट में प्रतिनियुक्ति...

ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश किया जाएगा 

जिला स्तर पर तलाशी टीम का गठन,नोडल अधिकारी तैनात देहरादून। ऑपरेशन स्माइल के तहत गुमशुदा बच्चों के साथ-साथ गुमशुदा पुरूषों व महिलाओं को भी तलाश...

आईपीएल 2024- दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला आज 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 56वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना राजस्थान...

आग लगाने की घटनाओं में पकड़े जाने वाले व्यक्तियों पर लगाया जायेगा गुंडा एक्ट 

संपत्ति भी की जाएगी जब्त  जंगलों की आग को नियंत्रित करने में लापरवाही बरतने पर होगी कठोर कार्रवाई  देहरादून। प्रदेश में जंगलों में आग की लगातार...

1 महीने तक रोजाना पिएं टमाटर का जूस, वजन कम होने साथ इन बीमारियों से भी मिल जाएगा छुटकारा

जूस पीने के अपने ही फायदे होते हैं. आज हम फल का जूस नहीं बल्कि सब्जियों में लाल टमाटर के जूस पीने के फायदे...

जिलाधिकारी ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए कार्रवाई करने के दिए निर्देश

पेयजल की समस्या की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर जारी  देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा पेयजल समस्या, लिकेज, एवं जनपद में पानी की बर्बादी...

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

आमिर खान को पिछली बार फिल्म लाल सिंह चड्ढा में देखा गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका बुरा हाल हुआ।लाल सिंह चड्ढा के...

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान जारी 

पीएम मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में किया मतदान  देशवासी ज्यादा से ज्यादा मतदान करें- पीएम मोदी  नई दिल्ली। आज लोकसभा चुनाव के...

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने दूसरे पड़ाव फाटा को हुई प्रस्थान 

देहरादून। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली ने आज मंलवार 7 मई को प्रात: 8.45 बजे श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु दूसरे...

Recent Comments