Home ब्लॉग बांग्लादेश को बचाए भारत

बांग्लादेश को बचाए भारत

वेद प्रताप वैदिक
श्रीलंका और पाकिस्तान की विकट आर्थिक स्थिति पिछले कुछ माह से चल ही रही है और अब बांग्लादेश भी उसी राह पर चलने को मजबूर हो रहा है। जिस बांग्लादेश की आर्थिक प्रगति दक्षिण एशिया में सबसे तेज मानी जा रही थी, वह अब अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोश के सामने पाकिस्तान की तरह झोली फैलाने को मजबूर हो रहा है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भी ढाका का खाली चक्कर लगा लिया लेकिन इस समय बांग्लादेश इतने बड़े कर्ज में डूब गया है कि 13 हजार करोड़ रु. का कर्ज चुकाने के लिए उसके पास कोई इंतजाम नहीं है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ताइवान के मसले पर चीन को मक्खन लगाने के लिए कह दिया कि वह ‘एक चीन नीति’ का समर्थन करता है लेकिन वांग यी ने अपनी जेब जरा भी ढीली नहीं की। अंतरराष्ट्रीय कर्ज चुकाने और विदेशी माल खरीदने के लिए हसीना सरकार ने तेल पर 50 प्रतिशत टेक्स बढ़ा दिया है। रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीज़ों के दाम कम से कम 10 प्रतिशत बढ़ गए हैं।

लोगों की आमदनी काफी घट गई है। कोरोना की महामारी ने बांग्लादेश के विदेश व्यापार को भी धक्का पहुंचाया है। बांग्ला टका याने रुपए का दाम 20 प्रतिशत गिर गया है। इस देश में 16-17 करोड़ लोग रहते हैं लेकिन टैक्स भरनेवाले की संख्या सिर्फ 23 लाख है। इस साल तो वह और भी घटेगी। अभी तक ऐसा लग रहा था कि पूरे दक्षिण एशिया में भारत के अलावा बांग्लादेश ही आर्थिक संकट से बचा है लेकिन अब वहां भी श्रीलंका की तरह जनता ने बगावत का झंडा थाम लिया है।

ढाका के अलावा कई शहरों में हजारों लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। इसमें शक नहीं कि विरेाधी नेता इन प्रदर्शनों को खूब हवा दे रहे हैं लेकिन असलियत यह है कि श्रीलंका और पाकिस्तान की तरह बांग्ला जनता भी अपने ही दम पर अपना गुस्सा प्रकट कर रही है। बांग्लादेश की मदद के लिए उससे गाढ़ी मित्रता गांठनेवाला चीन भी दुबका हुआ है लेकिन शेख हसीना की सही सहायता इस समय भारत ही कर सकता है।

पिछले 30 साल में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से पाकिस्तान ने 12 बार, श्रीलंका ने 6 बार और बांग्लादेश ने सिर्फ 3 बार कर्ज लिया है। भारत ने इन तीन दशकों में उससे कभी भी कर्ज नहीं मांगा है। भारत के पास विदेशी मुद्रा कोश पर्याप्त मात्रा में है।

वह चाहे तो पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को अराजकता से बचा सकता है। इस समय इन देशों को धार्मिक आधार पर अपने परिवार का बतानेवाले कई मुस्लिम और बौद्ध राष्ट्र भी कन्नी काट रहे हैं। ऐसी विकट स्थिति में भारत इनका त्राता सिद्ध हो जाए तो पूरे दक्षिण और मध्य एशिया के 16 राष्ट्रों को एक बृहद् परिवार में गूंथने का काम भारत कर सकता है।

RELATED ARTICLES

अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

सतीश सिंह कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़े थे, जैसे- आधारभूत संरचना व शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं।  चूंकि निजी क्षेत्र सुधारात्मक पहल...

पीओके में बढ़ता जा रहा है जनता का गुस्सा

विवेक शुक्ला जब हमारी कश्मीर घाटी में लोकसभा चुनाव का प्रचार जारी है, तब पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के बहुत बड़े हिस्से में अवाम सड़कों...

प्रवासी भारतीयों की कमाई

हिमानी रावत प्रवासियों द्वारा अपनी कमाई देश वापस भेजने के मामले में भारत फिर पहले स्थान पर आ गया है। संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय प्रवासन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आतिशी का दावा- बीजेपी की साजिश के तहत स्वाति मालीवाल लगा रहीं आरोप

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार पर लगाए गए...

सीएम धामी ने वर्चुअल माध्यम से की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में समीक्षा बैठक, दिए ये निर्देश 

प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम के दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी- सीएम धामी  सभी अधिकारी ग्राउंड में जाकर श्रद्धालुओं से ले फीडबैक- सीएम  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच महामुकाबला आज 

नई दिल्ली।   बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल-2024 का महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच से ये तय हो जाएगा...

मां के सामने घर के आंगन से तीन वर्षीय बच्चे को उठाकर ले गया गुलदार, 200 मी दूरी पर मिला शव 

क्षेत्र में लगाए गए दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे  श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन...

अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री

हेरा फेरी, भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्म...

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष...

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

Recent Comments