Home उत्तराखंड साहित्य को सोशल मीडिया और नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत -...

साहित्य को सोशल मीडिया और नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत – नरेंद्र सिंह नेगी

देहरादून। साहित्य को समाज के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए इसे आज के दौर में नई तकनीक और सोशल मीडिया से जोड़ने की जरूरत है। सुप्रसिद्ध लोक गायक व साहित्यकार नरेंद्र सिंह नेगी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में मितेश्वर आनंद के कहानी संग्रह हैंडल पैंडल पुस्तक पर परिचर्चा व संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से निकले साहित्य की सुगंध देश और दुनिया में फैली हुई है। आम तौर पर यह शिकायत रहती है कि आज के युवा साहित्य से दूर जा रहे हैं और सोशल मीडिया में खोए हुए हैं। आज जरूरत है कि सोशल मीडिया का उपयोग साहित्य के विस्तार के लिए किया जाय।

उत्तरांचल प्रेस क्लब सभागार में आयोजित परिचर्चा का संचालन गणेश खुगशाल गणि ने किया। पुस्तक के लेखक मितेश्वर आनंद ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि मेरी किताब जीवन में घटित अनुभूति को शब्दों में संजोने की कोशिश है।

पर्यावरणविद पद्मश्री कल्याण सिंह रावत मैती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हैंडल पैंडल ऐसी किताब है, जिसमें प्रस्तुत कहानियां हर पाठक के जीवन से जुड़ी हुई हैं और लेखक अपने जीवन में घटित घटनाओं को सामाजिक संदेशों से जोड़ने में सफल रहे हैं। इस दौरान साहित्यकार व पुलिस अधिकारी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्य समाज के लिए आवश्यक है। आज हम कहानी और साहित्य को लोकप्रिय बनाते हुए पाठक की नब्ज को पकड़ा जा सकता है।

पत्रकार रमेश भट्ट ने कहा कि किताब हमें बचपन की यात्रा में लेकर जाती है और यह प्रसंग सभी के साथ रोचक रूप में जुड़े हुए हैं। पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता मशहूर पर्यवारणविद सच्चिदानंद भारती ने कहा कि जीवन के अनुभवों को कलमबंद करना बहुत जरूरी है। पुस्तक पीछे छूट गए प्रसंगों और अपने परिवेश की बानगी पेश करती है। काव्यांश प्रकाशन के प्रबोध उनियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गंभीर सिंह पालनी, प्रो0 अधीर कुमार, अरुण शर्मा, एडमिरल ओमकाश राणा, गणेश रावत, राकेश जुगरान, जयदीप रावत, राजेश सकलानी, हरेंद्र रावत, गजेंद्र रमोला, विजय गौड़, जगमोहन रौतेला, जितेंद शर्मा, अरविंद शेखर,राजू गुसाईं,कीर्ति नवानी, लक्ष्मी प्रसाद बडोनी,प्रेम साहिल, मनोज ध्यानी, एसपी नौटियाल, यशपाल रावत, यशपाल सिंह सहित अनेक साहित्य प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

केदारनाथ डोली यात्रा के साथ चलने वाले 300 सेवादारों की टीम को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना 

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां आगामी 10 मई तक हर हाल में पूरी हों - मुख्यमंत्री पिछले वर्ष की चारधाम यात्रा के अनुभवों से सीख...

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

Recent Comments