Home उत्तराखंड खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा, सीएम धामी समेत पार्टी के...

खटीमा का जवाब श्रीनगर से देगी भाजपा, सीएम धामी समेत पार्टी के कई नेता रैली को करेंगे संबोधित

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही सियासी माहौल गर्माने लगा है। कांग्रेस तीन सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा (ऊधमसिंहनगर) से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है तो भाजपा ने भी इसके जवाब में श्रीनगर (गढ़वाल) से जन आशीर्वाद रैलियों की श्रृंखला शुरू करने का एलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल विधानसभा की श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं और पिछली बार हार गए थे। ऐसे में भाजपा की रणनीति कांग्रेस अध्यक्ष की घेराबंदी करने की है।

भाजपा के लिए विधानसभा चुनाव में वर्ष 2017 जैसा प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। तब पार्टी ने विधानसभा की 70 में 57 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया था। इसके साथ ही बदली परिस्थितियों में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के कौशल की भी परीक्षा होनी है। इसे देखते हुए पार्टी ने चुनावी गतिविधियां तेज करने के साथ ही विपक्ष को हर स्तर पर पटखनी देने की रणनीति तैयार की है।

इसी कड़ी में भाजपा ने तीन सितंबर को श्रीनगर (गढ़वाल) में होने वाली जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से एक तीर से दो निशाने साधे हैं। वह कांग्रेस की ओर से इसी दिन मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में होने वाली रैली का उसी के अंदाज में तो जवाब देगी ही, श्रीनगर के साथ ही इसके आसपास के विधानसभा क्षेत्रों को भी साधने का प्रयास करेगी। श्रीनगर सीट का वर्तमान में कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हालांकि, भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा की ओर से श्रीनगर की जन आशीर्वाद रैली का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित है। इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कई मंत्री और अन्य नेता संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि तीन सितंबर को श्रीनगर में जीवीके मैदान से रामलीला मैदान तक 1500 कार्यकत्र्ता मोटरसाइकिल रैली निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

प्रदेश महामंत्री के मुताबिक जन आशीर्वाद रैली की अगली कड़ी में छह सितंबर को अल्मोड़ा में रैली होगी। श्रीनगर रैली के लिए उन्हें और कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है, जबकि अल्मोड़ा रैली के लिए प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल व रेखा आर्य को संयोजक का दायित्व सौंपा गया है।

RELATED ARTICLES

चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही हो जाएगी आसान, सिर्फ 80 किमी की रह जाएगी दूरी 

चमोली के लप्थल से पिथौरागढ़ के लिए सड़क कटिंग का काम शुरू बीआरओ ने 2028 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य गोपेश्वर। चमोली...

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

बदायूं के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने की भाजपा को जिताने की अपील

उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष का करेगी सफाया-धामी देहरादून/बदायूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बैकलेस आउटफिट पहन अवनीत कौर ने शेयर किया हॉट लुक

एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी...

चीन सीमा क्षेत्र में सेना की आवाजाही हो जाएगी आसान, सिर्फ 80 किमी की रह जाएगी दूरी 

चमोली के लप्थल से पिथौरागढ़ के लिए सड़क कटिंग का काम शुरू बीआरओ ने 2028 तक सड़क निर्माण कार्य पूरा करने का रखा लक्ष्य गोपेश्वर। चमोली...

त्वचा को हाइड्रेट रखने में कारगर है यह जूस, रोजाना सेवन करने से होंगे अनेक फायदे

गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। खरबूजा खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए काफी फायदेमंद...

उत्तराखंड में जंगल की आग ने बरपाया कहर, लेकिन पेड़ों को नहीं पहुंचा कोई नुकसान, हैरत में पड़े अधिकारी  

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल की आग ने कहर बरपाया हुआ है। गढ़वाल से कुमाऊं मंडल तक आग विकराल हो गई है। अब तक आग...

बदायूं के रोड शो में मुख्यमंत्री धामी ने की भाजपा को जिताने की अपील

उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष का करेगी सफाया-धामी देहरादून/बदायूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा...

तबाही ला सकती हैं ग्लेशियर झीलें

विनोद कुमार पिछले साल सिक्किम में लहोनक ग्लेशियर झील फटने की घटना पुरानी नहीं है जिसमें 180 लोगों के मरने व पांच हजार करोड़ के...

रणवीर सिंह के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, साउथ इंडस्ट्री के ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत वर्मा संग करेंगे राक्षस

रणवीर सिंह के पास कुछ फिल्में हैं और वह इन दिनों अधिक फिल्में साइन कर रहें हैं और अधिक स्क्रिप्ट सुन रहें हैं। अपने...

भाजपा का संकल्प पत्र भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की गारंटी- महाराज

शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में आयोजित रोड शो में शिरकत करने के बाद जनसभा में गरजे महाराज देहरादून/विदिशा (मध्यप्रदेश)। भाजपा के स्टार प्रचारक और...

आगामी चारधाम यात्रा के निर्विघ्न संचालन के लिए आयोजित सुन्दरकाण्ड पाठ कार्यक्रम में प्रतिभाग करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गढ़ीकैन्ट स्थित श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के सत्संग भवन में शुभ मंगल चारधाम यात्रा (उत्तराखण्ड सेवा...

प्रधानमंत्री मोदी आज रामलला के दर्शन कर शुरू करेंगे रोड शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल 

जानिए प्रधानमंत्री मोदी आज कहां- कहां करेंगे  रोड शो अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। यहां आने के बाद...

Recent Comments