Home अंतर्राष्ट्रीय 95 साल के शख्स को 84 साल की महिला से हुआ प्यार,...

95 साल के शख्स को 84 साल की महिला से हुआ प्यार, 40 मेहमानों की मौजूदगी में खाई साथ जीने-मरने की कसमें

लंदन। जरा सोचिए कि आप 95 साल की उम्र में क्या कर रहे होंगे? आप कहेंगे 95 साल की उम्र में कोई क्या कर सकता है। भजन कीर्तन करेंगे पूजा-पाठ करेंगे और अपने परिवार के साथ वक्त बिताएंगे और क्या? आम तौर पर लोग यही कहते हैं लेकिन ब्रिटेन में 95 साल के एक शख्स ने 84 साल की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है। 19 मई को कपल ने उसी चर्च में शादी की जहां 23 साल पहले दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी।

जानकारी के मुताबिक 95 साल के जूलियन मोयेल ने कभी शादी नहीं की थी क्योंकि उन्हें कभी लगा ही नहीं कि उन्हें किसी लडक़ी से इश्क हो गया है। उम्र के साथ-साथ प्यार की तलाश भी बढ़ती रही। इस बीच करीब 23 साल पहले जूलियन की वारेरी विलियम्स से चर्च में मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती रही लेकिन कभी वो इजहार-ए-इश्क नहीं हुआ। हाल ही में फरवरी में एक मुलाकात के दौरान 95 साल के जूलियन मोयेल ने वालेरी विलियम्स को शादी के लिए प्रपोज किया। वालेरी विलियम्स ने भी हां कर दी और फिर 19 मई को दोनों ने कालवेरी बिपटिश्ट चर्च में करीब 40 मेहमानों के बीच एक दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया और एक दूसरे से शादी कर ली। शादी के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए दोनों ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उम्र के इस पड़ाव में आकर उन्हें एक दूसरे का साथ मिलेगा।

दोनों एक दूसरे की खूब परवाह करते हैं और अब दोनों कपल अपने हनीमून के लिए जूलियन मोयेल के ऑस्ट्रेलिया स्थित उनके पैतृक घर जाने वाले हैं। मिस्टर जूलियन 1954 में ऑस्ट्रेलिया से यूके चले गए और 1970 और 1982 के बीच वेल्श नेशनल ओपेरा में सोलो परफॉर्मर रहे।

RELATED ARTICLES

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए।...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 17 लोगों की मौत

38 लोग हुए घायल  पाकिस्तान। सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के सीमावर्ती इलाके के पास तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिर गई। इस...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

Recent Comments