Home राष्ट्रीय मणिपुर में लूटे गए 1,095 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और 250 बम बरामद

मणिपुर में लूटे गए 1,095 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और 250 बम बरामद

इंफाल। हिंसा प्रभावित मणिपुर में सुरक्षा बलों की तलाशी अभियान के दौरान अबतक 1,095 हथियार, 13,702 गोला-बारूद और विभिन्न प्रकार के 250 बम बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष ने यह जानकारी दी। यह हथियार और गोला-बारूद 03 मई की हिंसा के बाद विभिन्न थानों से उपद्रवियों ने लूट लिये थे।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मणिपुर के विभिन्न पुलिस थानों से उपद्रवियों ने 4,000 से अधिक हथियार लूट लिये थे। पुलिस के अनुसार कुछ स्थानों को छोडक़र अधिकतर जिलों में स्थिति सामान्य है, जहां छिटपुट घटनाओं की खबरें हैं। जिलों में नियमित रूप से जिला सुरक्षा समन्वय समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त, फ्लैग मार्च, घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार केंद्रीय बलों की विभिन्न संयुक्त टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में जोरदार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बिष्णुपुर जिले के तोरबुंग, मामांग, लेइकाई और काकचिंग जिले के जोउ वेंग, टी मुनोमजांग, सुगनू ट्राइबल एवं सेरू पार्ट-3 गांवों में तलाशी अभियान चलाया गया। काकचिंग जिले के सोकोम, नाजरेथ, लोनपी खुनौ, सेरू पार्ट-2, सेरू माखा लीकाई और इंफाल पश्चिम के करोंग गांव में शुक्रवार को भी तलाशी अभियान जारी रहा।

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। जिरीबाम से इंफाल तक भरे हुए वाहनों और इम्फाल से जिरीबाम तक खाली ट्रकों की आवाजाही के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार मार्च कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

रायबरेली में होने वाली रैली को संबोधित करेंगी सोनिया गांधी

एक साथ दिखेंगे सोनिया गांधी और अखिलेश यादव रायबरेली। सोनिया गांधी रायबरेली में हैं। आज वह रायबरेली आईटीआई के पास होने वाली रैली को संबोधित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती दिखेंगी आलिया भट्ट, प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म में एक्ट्रेस की हुई एंट्री

हेरा फेरी, भूल भुलैया जैसी हिट फिल्में देने वाले निर्देशक प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी फिर धमाल मचाने की तैयारी में है। फिल्म...

दिल्ली पहुंचे सीएम धामी ने आप को बनाया निशाना, कहा- स्कूल कॉलेज के नाम पर खोले शराब के अड्डे

नई दिल्ली देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली के आया नगर, छतरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष...

यूपी वालों की हो गई मौज, उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए एक और वंदे भारत ट्रेन भरेगी फर्राटा 

नई दिल्ली और आगरा के बीच चलेगी यह ट्रेन  160 किमी/घंटा की गति से रफ्तार भरेगी यह वंदे भारत मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली। वंदे भारत एक्सप्रेस...

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या...

आज सुबह पांच बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने किए भगवान रुद्रनाथ के दर्शन चमोली। पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं...

अब तक 94,218 से अधिक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जा चुकी- डॉ विनीता शाह

विशेष स्वास्थ्य केन्द्रों में मिल रही हैं 24x7 मेडिकल सुविधाएँ - डॉ विनीता शाह देहरादून। चारधाम यात्रा के बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ विनीता शाह ने...

अर्थव्यवस्था मजबूत करते सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम

सतीश सिंह कुछ क्षेत्र अत्यंत पिछड़े थे, जैसे- आधारभूत संरचना व शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं।  चूंकि निजी क्षेत्र सुधारात्मक पहल...

बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को दी जाए अतिरिक्त गर्म वर्दी- प्रेमचंद

निकाय अपने क्षेत्र के महिला स्वयं सहायता समूह को अपने उत्पादों का स्टॉल लगाने का दें मौका- प्रेमचंद निकाय अपने यहां कूड़ा न डालने तथा...

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई...

आईपीएल 2024- लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीमें जब शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी तो...

Recent Comments