Home राष्ट्रीय यूपी में खेला होबे, सपा की जीत और भाजपा का खदेड़ा होबे-...

यूपी में खेला होबे, सपा की जीत और भाजपा का खदेड़ा होबे- ममता बनर्जी

वाराणसी। यूपी विधानसभा चुनाव का ग्रैंड फिनाले होगा, जब पूर्वांचल के सात जिलों में सात मार्च को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होगा। इसके लिए सभी दलों के दिग्गजों ने ताकत झोंक दी है। सभी दलों के दिग्गजों ने वाराणसी को ही केंद्र बनाया है। रिंग रोड के किनारे ऐढ़े गांव में आज सपा गठबंधन की रैली में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हुंकार भरी।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में खेला होबे। उन्होंने मंच से सपा की जीत और भाजपा को खदेड़ने का नारा लगाया। कहा कि जब मैं बनारस एयरपोर्ट से घाट जा रही थी तो भाजपा के गुंडों ने मेरी गाड़ी रोकी। उन्होंने मेरी कार पर डंडे मारे और कहा कि यहां से वापस जाओ। तब मुझे यह अहसास हुआ कि भाजपा यूपी में कितनी हताश और निराश है। पश्चिम बंगाल में भाजपा हारी है, यूपी में भी भाजपा को हराना है।

अखिलेश बोले- सातवें चरण में भाजपा का होगा सफाया
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी यहां आते ही ना केवल भाजपा हारेगी। आज  छठवें चरण का मतदान है। जब सातवें चरण में जब वोट पड़ेगा तब भाजपा का सफाया हो जाएगा। पूर्वांचल की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी बल्कि साफ करेगी। जनता सपा सरकार बनाने का मन बना चुकी है। अखिलेश ने कहा कि हम पूर्वांचल का अभूतपूर्व विकास करेंगे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल यादव ने कहा  कि जनता के कहने पर और भाजपा को हराने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ मतभेद खत्म किए हैं। उन्होंने कहा कि अब जनता की बारी है कि भाजपा को सत्ता से हटाएं।

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने अंदाज में भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा को घेरा। कहा कि जब मैं अरविंद राजभर के नामांकन में जा रहा था तब भाजपा के गुंडों ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया। मैंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा मैं रहूं या न रहूं सामाजिक न्याय के आंदोलन को जारी रखना। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयंत चौधरी और सांसद जया बच्चन भी आ चुकी हैं। मंच पर अपना दल (क) की कृष्णा पटेल, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, रामगोपाल यादव, किरणमय नंदा समेत सपा के कई दिग्गज मंच पर विराजमान हैं।

वाराणसी में विपक्षी दलों ने झोंकी ताकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विपक्षी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यहां सात मार्च को मतदान होने वाला है। यहां 5 मार्च की शाम प्रचार अभियान थम जाएगा। पूर्वांचल में अखिलेश-जयंत की स्थिति को मजबूत करने के लिए आज ममता बनर्जी दोनों नेताओं के साथ वाराणसी में रैली और रोड शो करेंगी। इसमें सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी मौजूद रहेंगे।

वहीं  प्रियंका गांधी  रामनगर और रोहनिया में जनसभा और डोर टू डोर प्रचार के करेंगी। मायावती संदहा में जनसभा को संबोधित करेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ पिंडरा में भाजपा की जनसभा को संबोधित करेंगे। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में रोड शो करेंगे। वहीं प्रियंका और राहुल गांधी की जनसभा भी प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

Recent Comments