Home उत्तराखंड युवा नेतृत्व का करिश्मा : भाजपा की ‘जन आशीर्वाद रैली’ में उमड़...

युवा नेतृत्व का करिश्मा : भाजपा की ‘जन आशीर्वाद रैली’ में उमड़ रहा जन सैलाब

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी एक ऐसा नाम है जिसने बेहद कम समय में राजनीति के क्षेत्र में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। जमीन से जुड़े हुए एक विशेष नेता के रूप में धामी की पहचान बनती जा रही है। ‘लो प्रोफाइल’ रहना उन्हें खूब भाता है। सादगी, मृदुभाषी और सौम्यता जैसे गुण उनके व्यक्तित्व में शामिल हैं। इन सब खूबियों और ‘तत्काल निर्णय लेने की क्षमता’ से उनकी लोकप्रियता में तेजी से इजाफा हो रहा है। उनके करिश्माई व्यक्तित्व के बूते भाजपा की सरकार और संगठन पर भी जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा है।

जनता किस कदर अपने युवा मुख्यमंत्री को चाहती है इसकी बानगी ‘जन आशीर्वाद रैली’ में उमड़ रहे अपार जनसैलाब के रूप में देखने को मिल रही है। सत्ताधारी दल भाजपा उत्तराखण्ड में लगभग 40 स्थानों पर ‘जन आशीर्वाद रैली’ निकालने जा रही है। रैली के जरिए भाजपा हाईकमान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जनता का मूड भांपने के साथ ही धामी सरकार का फीडबैक भी ले रही है। अभी तक यह रैली उधमसिंहनगर, हरिद्वार, श्रीनगर, ऋषिकेश आदि स्थानों में आयोजित हो चुकी है। रैली में उमड़ रही भीड़ को भाजपा हाईकमान शुभ संकेत मान रहा है। मुख्यमंत्री धामी को सुनने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से भी ही आयु वर्ग के लोग रैली में पहुंच रहे हैं। धामी भी उन्हें निराश नहीं लौटा रहे। क्षेत्र विशेष की मांगों को जनहित और सामाजिक महत्व के आधार पर प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री की ओर से घोषणा होते ही उनका शासनादेश भी जारी हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी ऐलान कर चुके हैं कि उनकी हर घोषणा का जीओ निकलेगा, उसका शिलान्यास होगा और लोकार्पण भी होगा। जब तक धामी रैली स्थल पर मौजूद रहते हैं उस समय भी वह फरियादियों की समस्याओं का ‘एट द स्पॉट’ निस्तारण कर रहे हैं। अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ‘नो पेंडेंसी’ के फार्मूले पर काम करें। जनता को महसूस होने लगा है कि उत्तराखण्ड की फिज़ा बदल रही है। कार्यसंस्कृति आम लोगों के अनुकूल ढल रही है। नौकरशाह फरियादियों की सुनने लगे हैं। यही तमाम बदलाव हैं जिनकी वजह से जनता ‘जन आशीर्वाद रैली’ में अपने नए मुख्यमंत्री धामी के स्वागत में पलक पावड़े बिछाए बैठी है। रैली में उमड़ रही भीड़ धामी की न सिर्फ उत्कंठापूर्वक प्रतीक्षा कर रही है बल्कि दिल खोलकर उन पर अपना दुलार भी लुटा रही है।

इधर भाजपा की ‘जन आशीर्वाद रैली’ निकल रही है तो दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस भी ‘परिवर्तन यात्रा’ के जरिए लोगों के बीच जा रही है। भीड़ का आंकलन करें तो कांग्रेस की ‘यात्रा’ भाजपा की ‘रैली’ के सामने कहीं नहीं ठहरती। धामी स्लॉग ओवर में धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस से जनता प्रफुल्लित है और भाजपा हाईकमान लगातार उनकी पीठ ठीक रहा है और ऐलान कर चुका है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने युवा तुर्क धामी के चेहरे पर ही दांव खेलेगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments