Home उत्तराखंड मतगणना से पूर्व सीएम धामी ने लिया महासू मंदिर में माथा टेककर...

मतगणना से पूर्व सीएम धामी ने लिया महासू मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद

दस मार्च को कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो जाएगी: सीएम

विकासनगर। मतगणना से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के महासू मंदिरों में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। सीएम ने मंगलवार को लखवाड़, लखस्यार और हनोल महासू मंदिर में पत्नी गीता धामी के साथ देवदर्शन किया। स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों ही मंदिरों में पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सीएम का स्वागत किया। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि दस मार्च को कांग्रेस की गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्रदेश में दुबारा से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर के महासू मंदिरों में पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पांच साल तक डबल इंजन की सरकार ने जनता की हर समस्या को दूर किया है।

कोविड संक्रमण के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार हर जरूरतमंद के घर तक पहुंची। लॉकडाउन के दौरान सरकार ने जनता की सुविधाओं का ध्यान रखा। गरीब परिवारों को पर्याप्त राशन मुहैया कराया गया। डबल इंजन की सरकार के कार्यों को देखते हुए जनता ने एक बार फिर भाजपा को ही सत्ता सौंपने का मन बनाया है। कहा कि प्रदेश की जनता विकास की गति को बरकरार रखना चाहती है। दावा किया कि इसीलिए जनता ने चौदह फरवरी को भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया। उन्होंने कहा कि महासू मंदिर में महाराज से प्रदेश की उन्नति और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया है। दस मार्च के बाद भाजपा सरकार का दुबारा गठन होने पर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को तेज करेगी। कहा कि कोविड काल में विकास को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार महासू मंदिरों की भव्यता देखकर मन को आध्यात्मिक शांति मिली। स्थानीय लोगों के सीएम से हनोल को पांचवां धाम घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि दुबारा सत्ता में आने पर इस संबंध में अपने स्तर से हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान एसटी आयोग के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा, रामशरण नौटियाल, सीओ विकासनगर वीडी उनियाल, नायब तहसीलदार जितेंद्र नेगी, मंदिर समिति के सचिव मोहनलाल सेमवाल, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे। लकस्यार मंदिर में स्थानीय ग्रामीणों ने सीएम धामी का पारंपरिक लोकनृत्य के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम और उनकी पत्नी गीता धामी ने स्थानीय लोगों के साथ झैंता नृत्य किया। अपने बीच मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी को नृत्य करता देखकर ग्रामीण भी काफी खुश नजर आए।

RELATED ARTICLES

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

Recent Comments