Home राष्ट्रीय दूरदर्शन के समाचार अब ऑस्ट्रेलिया में होंगे उपलब्ध

दूरदर्शन के समाचार अब ऑस्ट्रेलिया में होंगे उपलब्ध

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच परस्पर मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूती देने के लिए, भारत के सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती ने ऑस्ट्रेलिया के सार्वजनिक सेवा प्रसारक स्पेशल ब्रोडकास्टिंग सर्विस (एसबीएस) के साथ 21 मार्च, 2022 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इससे प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

इससे डीडी न्यूज, डीडी इंडिया और डीडी न्यूज की बहु भाषा सेवाओं की ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल की आबादी के बीच पहुंच बढ़ेगी। इस एमओयू के माध्यम से, दोनों प्रसारक विभिन्न शैलियों में कार्यक्रमों के निर्माण और संयुक्त प्रसारण में अवसरों की तलाश करेंगे। वे संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, मनोरंजन, खेल, समाचार, यात्रा, संगीत और कला के क्षेत्रों में कार्यक्रमों (रेडियो और टेलीविजन सामग्री) के आदान प्रदान भी करेंगे।
दोनों सार्वजनिक प्रसारक पेशेवरों को एक दूसरे के यहां भेजेंगे और तकनीक जानकारी और कार्यक्रम निर्माण आदि पर जानकारियों को साझा करने के लिए उनके प्रशिक्षण का भी आयोजन करेंगे। वे एक-दूसरे के यहां सूचना और अन्य संगठनात्मक एवं तकनीक सहायता की आपूर्ति सहित सुविधाओं और सामान्य सहायता उपलब्ध कराएंगे।

भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने एमओयू पर प्रेस को दिए संक्षिप्त संबोधन में कहा, इससे कार्यक्रमों, इस क्षेत्र की विशेषज्ञता का आदान प्रदान होगा और डीडी इंडिया, डीडी न्यूज और डीडी सह्याद्रि के लिए ऑस्ट्रेलिया में टीवी चैनलों पर दैनिक स्लॉट की सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 

वनाग्नि की अधिक घटनाएं होने वाले गांवों की सूची करें तैयार- मुख्य सचिव  देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जंगलों में आग लगाने वाले लोगों...

मोदी राज में विश्व में फहरा रही है सनातन धर्म की पताका- महाराज

पंचायतीराज मंत्री ने देशवासियों को दी पंचायती दिवस की शुभकामनाएं दुर्ग (छत्तीसगढ़)/देहरादून। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, लोक निर्माण,...

आईपीएल 2024 के 40वे मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स से होगी गुजरात टाइटंस की भिड़त

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 का 40वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह...

‘मतदाता वोट करने से पहले दो बार जरूर सोचें…’- प्रियंका गांधी

नई दिल्ली।  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा।...

सिंघम अगेन का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में दिखी लेडी सिंघम दीपिका पादुकोण

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी फिल्म सिंघम अगेन पिछले लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का...

सपा के गढ़ में मुख्यमंत्री योगी जनसभा को करेंगे संबोधित, इस तारीख को पहुचेंगे जसवंतनगर 

चार मई को मैनपुरी नगर में करेंगे जनसभा  कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए तेजी से तैयारी में जुटी भाजपा  मैनपुरी। सपा का गढ़ कही जाने...

महंगाई का झटका- प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना

देहरादून।  प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना है। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग...

पांव में पाउडर लगाकर सॉक्स पहनने से क्या पैरों को मिलता है आराम?

गर्मियों के दिनों में लोगों को पांव में मोजे पहनने से काफी दिक्कत होती हैं. कई लोग पैरों में फुंसियां, जलन जैसी चीजों से...

आज भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी का 54वां आरआर (2022-24 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम) के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह बुधवार को आयोजित किया...

Recent Comments