Home अंतर्राष्ट्रीय चीन में फिर लौटा कोरोना, इन जगहों पर लगा लॉकडाउन

चीन में फिर लौटा कोरोना, इन जगहों पर लगा लॉकडाउन

शंघाई। चीन दो साल के सबसे भीषण कोरोना कहर से जूझ रहा है। सोमवार को चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई के बड़े हिस्से में लॉकडाउन लागू कर दिया। इसके साथ ही शहर में बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।

स्थानीय सरकार ने बताया कि शंघाई के पूडोंग और उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार से शुक्रवार तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। पूडोंग फाइनेंशिल डिस्ट्रिक्ट है। शंघाई में लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार से पांच दिनी लॉकडाउन होगा।

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहना होगा। बाहरी संपर्क बंद करने के लिए किसी भी वस्तु या सामान की डिलीवरी को चेकपॉइंट पर छोड़ दिया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक कारोबार को छोड़कर सारे व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन भी बंद रहेगा। शंघाई में बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच का अभियान शुरू कर दिया गया है। 2.60 करोड़ की आबादी वाले शंघाई शहर के कई इलाके पहले से लॉकडाउन की गिरफ्त में हैं। वहां लोगों के लगातार कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। इससे पहले शंघाई का डिज्नी थीम पार्क भी बंद किया जा चुका है।

चीन में मार्च माह में अब 56 हजार से ज्यादा कोरोना केस मिले हैं। इनमें से सबसे ज्यादा उत्तर पूर्वी प्रांत जिलिन में मिले हैं। हालांकि शंघाई में अब तक सबसे कम केस मिले हैं। शनिवार को यहां केसल 47 केस मिले, लेकिन संक्रमण तेजी से फैलता है, इस लिहाज से चीन ने लॉकडाउन कर हालात को तेजी से काबू में करने के कदम उठाए हैं।

चीन ने पहले भी कोविड-19 पर तेजी से काबू किया था। वह ‘जीरो कोविड नीति’ पर अमल करता है, इसलिए कड़े कदम उठाकर महामारी पर तेजी से काबू किया जाता है। इसके लिए आक्रामक तरीके भी अपनाता है। जीरो कोविड पॉलिसी में वह सामुदायिक स्तर पर संक्रमण रोकने के उपाय करता है और जरूरत पड़ने पर सख्त लॉकडाउन लगाया जाता है। इसका अमल कराने वाले सरकारी कर्मचारियों को लापरवाही बरतने पर सख्त सजा दी जाती है।

RELATED ARTICLES

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

रेगिस्तानी मुल्क में बाढ़ जैसे हालात, बारिश से पानी-पानी हुआ दुबई

सडक़ों, घरों और मॉल में भरा पानी दुबई ।  संयुक्त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश होने से हालात भयावह नजर आए।...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बारिश के सामान्य से अधिक होने का पूर्वानुमान साठ फीसदी

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने जताई संभावना उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित किया प्रशिक्षण शिविर...

चारधाम यात्रा तोड़ेगी पिछले वर्ष के रिकार्ड- महाराज

जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की अब तक की बुकिंग आठ करोड़ के पार 1489441 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक...

आईपीएल 2024- सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना...

जीजा हो या साला, अमेठी में हर कोई है मोदी का मतवाला – केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी 

आने वाले पांच साल में एक भी कांग्रेस का गुंडा अमेठी लोकसभा क्षेत्र में नहीं रह पाएगा - स्मृति इरानी  अमेठी। एक कार्यक्रम में केंद्रीय...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ , कहा उतराखंड के विकास के लिये करेंगे काम

नई दिल्ली/ देहरादून। राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में...

फिल्म ‘जय हनुमान’ का नया पोस्टर किया जारी, आग उगलते ड्रैगन के आगे गदा लिए खड़े हैं बजरंगबली

सुपरहीरो फिल्म हनुमान के प्रशंसित निर्देशक प्रशांत वर्मा को इस शैली में उनके हालिया काम के लिए काफी प्रशंसा मिली है। हनुमान की सफलता...

मुख्य विकास अधिकारी ने पेयजल समस्याओं के निस्तारण के लिए जारी किया मो0 नंबर 

प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक कॉल कर बता सकते है अपनी समस्या  देहरादून। जिलाधिकारी  सोनिका द्वारा विगत दिवस पेयजल समस्या एवं पेयजल...

रात में चेहरे से मेकअप साफ करने के बाद करें यह काम, त्वचा रहेगी मुलायम और स्वस्थ

अधिकतर लोग दिनभर मेकअप करने के बाद रात में सोते वक्त मेकअप साफ कर सो जाते हैं। लेकिन अगर आप ऐसा करते हैं, तो...

चुनाव प्रचार में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आएंगी कंगना रनौत, तैयारी में जुटे भाजपाई 

चौथे चरण में 13 मई को सीतापुर संसदीय सीट पर होंगे मतदान सीतापुर। चढ़ते पारे के साथ अब चुनावी तपिश भी बढ़ने लगी है। नामांकन के...

लगातार धधक रहे जंगल- लैंसडॉउन छावनी क्षेत्र के जंगल तक पहुंची जयहरीखाल के सिविल जंगलों की आग 

आग को काबू करने में जुटी वन विभाग की टीम  तेज हवा और भीषण गर्मी के कारण दूसरे क्षेत्राें में जंगल धधकने का सिलसिला जारी देहरादून।...

Recent Comments