Home उत्तराखंड उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा...

उत्‍तराखंड की पांचवीं विधानसभा का पहला विधानसभा सत्र 29 मार्च से होगा शुरू

नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती 4 महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है धामी सरकार

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद अब पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च शुरू होगा। सत्र में सरकार नए वित्तीय वर्ष के शुरुआती चार महीनों के लिए लेखानुदान लाने जा रही है। पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल की गुरुवार को हुई बैठक में विधानसभा सत्र आहूत करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल के फैसलों को मुख्यमंत्री धामी ने ब्रीफ किया। उन्होंने बताया कि नया वित्तीय वर्ष 2022-23 एक अप्रैल से प्रारंभ होगा।

नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए बजट को विधानसभा से अनुमोदन मिलना आवश्यक है। कम समय देखते हुए मंत्रिमंडल ने पूर्ण बजट के स्थान पर चार माह के लिए लेखानुदान लाने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा सत्र में लेखानुदान पर मुहर लगाई जाएगी। सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि फिलहाल सत्र की अवधि तीन दिन तय की गई है। सत्र 29 मार्च से आरंभ होगा।

भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा दृष्टि पत्र
धामी सरकार भाजपा के दृष्टिपत्र में शामिल बिंदुओं को नीति का रूप देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दृष्टिपत्र में शामिल सभी बिंदुओं पर विभागवार प्रस्ताव तैयार कराए जाएंगे ताकि इन बिंदुओं को धरातल पर उतारा जा सके। गुरुवार को धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दृष्टि पत्र सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा व भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार इस भरोसे पर पूरी तरह से खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को विकास की दिशा में ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व सभी मंत्री उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख...

केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से शोक की लहर उखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

आईपीएल 2024 के 35वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होना है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में...

चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा पहुंचा 10 लाख पार

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री ने कराया पंजीकरण देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पांच दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख...

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी, अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे...

केदारधाम के पुजारी गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का हुआ निधन

मृत्युंजय हीरेमठ के निधन से शोक की लहर उखीमठ। श्रीकेदारनाथ धाम के परम शैव सुमधुर आवाज के धनी पूज्य गुरुदेव मृत्युंजय हीरेमठ का आकस्मिक निधन...

यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज होगा घोषित, इस वेबसाइट पर करे चेक

digilocker.gov.in वेबसाइट पर करे रिजल्ट चेक  प्रयागराज। यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। दोपहर दो बजे माध्यमिक शिक्षा परिषद...

तरबूज खा रहे हैं तो इसके बाद न करें ऐसी गलती, वरना सेहत को होगा भारी नुकसान

तरबूज खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। गर्मियों में इसका सेवन भी खूब होता है। तरबूज खाने से शरीर को कई लाभ...

पहले फेज की वोटिंग खत्म, जानें शाम 5 बजे तक कहां पर कितना प्रतिशत मतदान हुआ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग हुई. मतदान सुबह 7 बजे शुरू...

उत्तराखण्ड में 2019 के मुकाबले इस बार 5 प्रतिशत कम रहा मतदान

कम मतदान ने राजनीतिक दलों के साथ सरकारी मशीनरी को भी चौंकाया देहरादून। उत्तराखण्ड के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में उत्साह नहीं दिखाया।...

उम्मीदों का संकल्प पत्र

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनात पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे वे ‘संकल्प पत्र’ कहते हैं। यह युवाओं, महिलाओं,...

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

Recent Comments