Home उत्तराखंड होली में हुड़दंग मचाया तो उत्तराखंड पुलिस करेंगी आपकी जमकर खातिर

होली में हुड़दंग मचाया तो उत्तराखंड पुलिस करेंगी आपकी जमकर खातिर

देहरादून। देशभर में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि हर बार होली के दौरान कई असामाजिक तत्व होली के रंग को भंग करने में कोई कोर कसर नही छोड़ते है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस में अपनी कमर कस ली है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि होली के त्योहार के दौरान कोई भी व्यक्ति समाज में अराजकता करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जनपद पुलिस प्रभारियों को होली में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कानूनी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।

पुलिस महानिदेशक ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी जिला प्रभारी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि होली के पावन पर्व पर कोई भी व्यक्ति गड़बड़ी करने का प्रयास करता है या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या अभद्र टिप्पणी करता है, तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ट्विटर पर पोस्ट के जरिये माहौल खराब करने वालों पर सख्त भी निगरानी रखें और जो प्रयास करता है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक ने जनता से अनुरोध किया है कि लोग पवित्र पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का काम करें। अफवाह न फैलायें, न फैलने दें। अपने-अपने क्षेत्रों में रंगों के इस त्योहार होली को शान्तिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाएं। होली में नशे का सेवन न करें। बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन न चलाऐं, ट्रिपल राइडिंग न करें, शराब पीकर हुड़दंग न मचाएं।

RELATED ARTICLES

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही...

लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर 

हो जाएगी शराबबंदी लागू सभी सीमाएं भी कर दी जाएंगी सील देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम यानि आज पांच बजे से चुनाव प्रचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कार- महाराज

बलूनी के समर्थन में चुनावी सभा में गरजे महाराज कहा कांग्रेस के दस साल घोटाले के रहे रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने...

बढ़ता डिजिटल सेवा निर्यात

अशोक शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीक से संबंधित वस्तुओं के बढ़ते निर्यात के साथ-साथ भारत डिजिटल माध्यम से मुहैया करायी गयीं सेवाओं के निर्यात में...

पटेलनगर में नाबालिक बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, यहां जानें क्या है पूरा मामला

देहरादून। उत्तराखंड के पटेलनगर क्षेत्र में नाबालिक बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची का अपहरण हुआ ही नही...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 50

इस्लामाबाद। देश के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि अफगानिस्तान में पिछले चार दिनों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम...

लोकसभा चुनाव 2024-  आज शाम पांच बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर 

हो जाएगी शराबबंदी लागू सभी सीमाएं भी कर दी जाएंगी सील देहरादून। लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार की शाम यानि आज पांच बजे से चुनाव प्रचार...

फिल्म ‘कांगुवा’ का दमदार पोस्टर जारी, सूर्या के दोहरे किरदार की झलक देखकर फैंस हुए उत्साहित

तमिल सुपरस्टार सूर्या के फैंस उनकी फिल्म कंगुवा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया...

रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को निहारती रही दुनिया 

उत्तर प्रदेश। रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ीं। करीब 75 मिमी...

हद से ज्यादा एक्सरसाइज करने से सेहत को हो सकता है नुकसान

लॉन्ग टाइम सीटिंग जॉब में और भागदौड़ वाली लाइफस्टाइल के बीच लोग खुद को फिट रखने के लिए योग, एक्सरसाइज या वॉक करना पसंद...

Recent Comments