Home मनोरंजन विमान को खराब मौसम से बाहर निकालने की जद्दोजहद में अजय, रनवे...

विमान को खराब मौसम से बाहर निकालने की जद्दोजहद में अजय, रनवे 34 का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन आजकल फिल्म रनवे 34 को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। कुछ दिन पहले ही अजय ने घोषणा की थी कि रनवे 34 का ट्रेलर 21 मार्च को दर्शकों के बीच आएगा। तभी से दर्शक इसकी राह देख रहे थे। आज दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फिल्म में अजय कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह को-पायलट रकुल (तान्या) के साथ एक विमान उड़ा रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते उनके विमान का संतुलन बिगड़ जाता है। ट्रेलर में दिखाया है कि पायलट के रोल में अजय 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच विमान के यात्रियों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की कहानी पायलट के नजरिए से दिखाने की कोशिश की गई है।

अमिताभ ने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म का ट्रेलर शेयर कर लिखा, हर सेकेंड का महत्व है, गर्व से पेश है अजय देवगन के निर्देशन में बनी फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर। हम टेक-ऑफ के लिए तैयार हैं। ट्रेलर में अमिताभ एक वकील की भूमिका में दिख रहे हैं। कोर्ट में उनके तीखे सवालों के जवाब देने में अजय नाकाम दिखते हैं। ट्रेलर में कैरी मिनाटी, बोमन ईरानी और आकांक्षा सिंह का लुक भी सामने आ गया है।
इस फिल्म में उन पहलुओं को छुआ गया है, जिससे काफी लोग अनजान हैं। फिल्म के विजुअल्स भी धांसू लग रहे हैं। दूसरी तरफ अजय का दमदार अंदाज देखने लायक हैं। नारायण वेदांत के रूप में अमिताभ के डायलॉग भी इसमें ध्यान खींच रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए अजय ने निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। उन्होंने इससे पहले 2016 में आई फिल्म शिवाय का निर्देशन किया था। इससे भी पहले उन्होंने फिल्म यू मी और हम का निर्देशन किया था। रनवे 34 अजय के निर्देशन में बनी तीसरी फिल्म है। अजय इस फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म का निर्माण उनकी प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। रनवे 34 इस साल 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
रनवे 34 की कहानी जेट एयरवेज की दोहा कोच्चि फ्लाइट की एक सच्ची घटना से प्रेरित है। यह घटना 2015 की है, जब खराब मौसम, खराब दृश्यता व कई मुश्किलों के बावजूद पायलट ने एयरपोर्ट पर विमान को लैंड करा दिया था। कहा जाता है कि यह एक तरह से ब्लाइंड लैंडिंग थी। इस ब्लाइंड लैंडिंग में करीब 150 यात्रियों की जान दांव पर लगी हुई थी। इस वजह से फ्लाइट के कैप्टन को डिमोशन का सामना करना पड़ा था।

अजय जल्द ही स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान में दिखेंगे। इसमें वह एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाएंगे। उन्हें निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म  आरआरआर में भी देखा जाएगा। वह रेड 2 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। अजय तमिल फिल्म कैथी के हिंदी रीमेक में भी काम कर रहे हैं। वह फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा अजय निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म बैजू बावरा में तानसेन की भूमिका निभाने वाले हैं।

RELATED ARTICLES

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

रोहित शेट्टी के शो में नीति टेलर की होगी एंट्री, खतरों के खिलाड़ी 14 में मचेगा तहलका

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निमृत कौर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

मोदी सरकार ने जनजातीय समाज को देश की मुख्यधारा से जोड़ा- महाराज

बोले मोदी की गारंटी के कारण उत्तराखंड की पांचों सीटों पर खिलेगा कमल छत्तीसगढ़/देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ को...

पर्यावरण संरक्षण आज के समय की बड़ी जरुरत

सुनील कुमार महला पर्यावरण संरक्षण आज के समय की एक बड़ी आवश्यकता है, क्योंकि पर्यावरण है तो हम हैं। आज भारत विश्व में सबसे अधिक...

Recent Comments