Home राष्ट्रीय बाह में व्यापारी की पत्नी-बेटी की हत्या, पांच बदमाशों ने घर में...

बाह में व्यापारी की पत्नी-बेटी की हत्या, पांच बदमाशों ने घर में की लूटपाट

उत्तर प्रदेश।  आगरा जिले के बाह कस्बे में बदमाशों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बुधवार देर रात बाह के गली कल्याण सागर निवासी व्यापारी उमेश पैंगोरिया के घर में घुसे बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई। इसके बाद घर में रखा सामान लूट ले गए। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर फोर्स के साथ एसएसपी मौके पर पहुंच गए। जांच के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं।

जानकारी के मुताबिक उमेश पैंगोरिया की फुटवियर विक्रेता हैं। कस्बे में उनका दो मंजिला मकान है। बुधवार रात को उमेश पैंगोरिया नीचे वाले कमरे में सोए थे। उनकी पत्नी कुसमा देवी (60), बेटी सविता गुप्ता (40), सविता का बेटा अनुज (11) पहली मंजिल पर बने कमरे में सोए थे। देर रात छत से बदमाश उनके घर में घुस गए। बदमाशों ने कुसमा देवी और सविता की हत्या कर दी। इसके बाद कमरा में रखा काफी सामान लूट ले गए।

बदमाशों के जाने के बाद मासूम ने दी सूचना 

बदमाशों के जाने के बाद अनुज ने नीचे आकर अपने नाना को घटना की सूचना दी। जब वह ऊपर पहुंचे कुसमा और सविता मृत मिलीं। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। वारदात के चश्मदीद अनुज ने बताया कि घर में पांच बदमाश घुस थे। अनुज ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। डकैती और दोहरे हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई। तमाम लोग व्यापारी के घर पर जुट गए।

एसएसपी ने चार टीमें जांच में लगाईं

घटना के संबंध में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मुंह दबाकर मां-बेटी की हत्या की गई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। उधर, जानकारी मिली है कि व्यापारी ने छह महीने पहले जरार में 27 लाख रुपये में अपना प्लॉट बेचा था। उनकी बेटी तलाकशुदा है। वह अपनी बेटे के साथ यहीं रहती थी।

RELATED ARTICLES

बृजभूषण ने कोर्ट के फैसले से पहले डाली अर्जी, 26 अप्रैल को आदेश सुनाएगा कोर्ट

नई दिल्ली। महिला पहलवानों के यौन शोषण के मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय करने को लेकर राऊज एवेन्यु कोर्ट...

असम के चुनावी दौरे से पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किए रामलला के ‘सूर्य तिलक’ के दर्शन

नई दिल्ली। अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर ढेरों तैयारियां की गई हैं। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की...

रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य अभिषेक, भक्ति और विज्ञान के अद्भुत संगम को निहारती रही दुनिया 

उत्तर प्रदेश। रामलला का सूर्य अभिषेक दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर हुआ। सूर्य की किरणें रामलला के चेहरे पर पड़ीं। करीब 75 मिमी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

रोजगार सृजन की गति भी बढ़नी चाहिए

अजीत रानाडे कुछ दिन पहले जेनेवा स्थित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन और दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट ने संयुक्त रूप से ‘इंडिया एमंप्लॉयमेंट रिपोर्ट 2024’...

लोकसभा चुनाव 2024- आज 83,37,914 मतदाता करेंगे 55 प्रत्याशियों का भाग्य तय 

चार जून को होगी मतगणना  चुनाव आयोग ने प्रदेशवासियों से की अधिक से अधिक मतदान की अपील देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर आज 83,37,914 मतदाता...

श्री त्रियुगीनारायण के बाद उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप भी बना वेडिंग डेस्टिनेशन

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की पहल दिल्ली निवासी युवक की शादी श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ स्थित उषा- अनिरूद्ध विवाह मंडप में हुई देखें वीडियो उखीमठ/ रुद्रप्रयाग।...

उत्तराखंड की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए कल एक साथ होगा मतदान 

सुबह सात बजे से शुरु होगा मतदान  12 वैकल्पिक पहचान दस्तावेज दिखाकर कर सकते है मतदान देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत प्रथम चरण में कल यानी...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

Recent Comments