Home मनोरंजन फाइटर के लिए ऋतिक और दीपिका को ट्रेनिंग देंगे हॉलीवुड स्टंटमैन

फाइटर के लिए ऋतिक और दीपिका को ट्रेनिंग देंगे हॉलीवुड स्टंटमैन

अभिनेता ऋतिक रोशन काफी समय से अपनी एक्शन फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भरपूर एक्शन अवतार में दिखने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक रोचक जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के लिए ऋतिक और दीपिका को हॉलीवुड के मझे हुए स्टंटमैन ट्रेनिंग देंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, फाइटर में एक्शन सीच्ेंस को फिल्माने के लिए ऋतिक और दीपिका को हॉलीवुड स्टंटमैन ट्रेनिंग देंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में एक्शन दृश्यों की भरमार होगी। एक सूत्र ने कहा, ऋतिक और दीपिका को उनकी फिल्म फाइटर के लिए अंतरराष्ट्रीय स्टंटमैन द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा। फिल्म में एक्शन दृश्यों को हॉलीवुड स्टंटमैन द्वारा कोरियोग्राफ किया जाएगा। दीपिका और ऋतिक दोनों इसके लिए सख्त ट्रेनिंग से गुजरेंगे।

रिपोर्ट की मानें तो ऋतिक और दीपिका दोनों ने फिल्म के लिए अपनी शारीरिक संरचना में बदलाव किए हैं। फिल्म के कैरेक्टर के हिसाब से उन्होंने अपनी बॉडी बनाई है। कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिल्म के लिए ऋतिक ने काफी वर्कआउट किया है। उन्होंने अपना वजन कम किया है और इसके लिए उन्हें अपने खान-पान में भी एहतियात बरतना पड़ा। दीपिका भी इस फिल्म के बहुत मेहनत कर रही हैं।

सिद्धार्थ की इस फिल्म के लिए ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ आ रहे हैं। फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग इस साल जून में शुरू हो सकती है। कोरोना महामारी और ऋतिक-दीपिका के व्यस्त कार्यक्रम के कारण इस प्रोजेक्ट में पहले ही देरी हो चुकी है। फिल्म में ऋतिक एयर फोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी नजर आएंगे।

ऋतिक फिल्म वॉर 2 में अपने अभिनय का कौशल दिखाएंगे। वह फिल्म विक्रम वेधा को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें सैफ अली खान भी दिखाई देंगे। ऋतिक अपनी फिल्म कृष 4 में भी नजर आने वाले हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख की फिल्म पठान में नजर आएंगी। वह द इंटर्न की हिन्दी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी। फिल्म सर्कस में भी वह मेहमान की भूमिका निभाएंगी।

यह पहला मौका नहीं है, जब सिद्धार्थ और ऋतिक पहली बार किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। फाइटर से पहले दोनों फिल्म बैंग बैंग और वॉर में काम कर चुके हैं। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थीं।

RELATED ARTICLES

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

मिस्टर एंड मिसेज माही का पहला पोस्टर आया सामने, भारतीय जर्सी में दिखे राजकुमार राव और जान्हवी कपूर

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर एक बार फिर स्क्रीन साझा करेंगे। दोनों कलाकार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में एक साथ नजर...

रोहित शेट्टी के शो में नीति टेलर की होगी एंट्री, खतरों के खिलाड़ी 14 में मचेगा तहलका

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अब तक मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक मल्हान, अभिषेक कुमार, मनीषा रानी, समर्थ जुरेल, निमृत कौर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें

कार्यस्थल पर कोई भी निर्णय लेते समय देश के गरीब और पिछड़े वर्गों के हितों का ध्यान रखें। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय आर्थिक...

राजस्थान के टोंक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, कहा – ‘कांग्रेस होती तो देश में हो रहे होते सीरियल ब्लास्ट

नई दिल्ली। राजस्थान के टोंक-सवाई माधोपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (23 अप्रैल) को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वह कांग्रेस...

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ  देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं...

आईपीएल 2024- चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की...

देश की जनता पीएम मोदी के काम पर करेगी मतदान – मुख्यमंत्री योगी

करोड़ों गरीबों को मुश्किल जिंदगी गुजारनी पड़ी, इसका कारण कांग्रेस है - मुख्यमंत्री योगी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी व इंडिया गठबंधन...

उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक धधक रहे जंगल, एक दिन में 76 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा किया देहरादून। उत्तराखंड में मैदान से पहाड़ तक जंगल धधक रहे हैं। एक दिन में वनाग्नि की रिकाॅर्ड 52 घटनाएं...

देवा के सेट से शाहिद कपूर ने शेयर किया पहला लुक, ब्लैक एंड व्हाइट में ढहा रहे कहर

इश्क विश्क से बालीवुड में कदम रखने वाले शाहिद कपूर को इंडस्ट्री में 21 साल हो चुके हैं। इस दौरान उन्होनें कई बेहतरीन किरदारों...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित 

देहरादून।  उत्तराखंड के प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ. यशवंत सिंह कठोच को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया।...

दांत दर्द और मुंह की बदबू से हैं परेशान, तो हो सकती है शरीर में इन विटामिंस की कमी

दांतों में अक्सर पायरिया होने की वजह तेज दर्द और मुंह की दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, लेकिन अगर आप कुछ अहम विटामिंस...

ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने लिया ईवीएम की सुरक्षा का जायजा

देहरादून। उत्तराखंड में विगत 19 अप्रैल को संपन्न लोकसभा चुनाव के तहत टिहरी लोकसभा क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा व्यवस्था तथा मतगणना...

Recent Comments