Home खेल टीम इंडिया 300 के पार, मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी...

टीम इंडिया 300 के पार, मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर ने भी जड़ा शानदार शतक

दिल्ली। महिला विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के बीच शानदार साझेदारी हुई, जिससे टीम इंडिया 300 के पार पहुंंच सकी है।

भारत को चौथा झटका, मंधाना आउट: 43वें ओवर में 262 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। स्मृति मंधाना 119 गेंदों पर 123 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और वेस्टइंडीज की गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। मंधाना ने 108 गेंदों पर शतक पूरा किया। इसके बाद कुछ आक्रामक शॉट्स लगाए। अपनी पारी में मंधाना ने 13 चौके और दो छक्के लगाए। उपकप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मंधाना ने 174 गेंदों पर 184 रन की साझेदारी निभाई। 43 ओवर के बाद भारत ने चार विकेट गंवाकर 265 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरमनप्रीत कौर 81 रन और ऋचा घोष एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही हैं।

हरमनप्रीत कौर का शतक:  स्मृति मंधाना के बाद उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़ा है। उन्होंने 100 गेंदों पर शतक पूरा किया। यह हरमनप्रीत के वनडे करियर का चौथा शतक है। वहीं वनडे विश्व कप में यह उनका तीसरा शतक है। विश्व कप में पहला शतक हरमनप्रीत ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। विश्व कप में दूसरा शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में लगाया था। वहीं, यह तीसरी बार है जब भारतीय महिला टीम की दो बल्लेबाजों ने एक मैच में शतक लगाया।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज 

नई दिल्ली।  मुंबई इंडियंस का सामना गुरुवार को मुल्लानपुर के महाराजा यदविंद्रा सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स से होगा। मुंबई का आईपीएल 2024...

आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस होगी आमने- सामने 

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 के 32वें मैच में आज गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से दायर किया नामांकन, बोले- यहां से चुनाव लड़ना गर्व की बात

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना...

सोने की सबसे बड़ी चोरी में पुलिस को सफलता, पंजाबी युवक समेत छह आरोपी गिरफ्तार

ब्रैंपटन। एयर कनाडा के कार्गो सुविधा केंद्र से पिछले वर्ष हुई सोने और विदेशी मुद्रा (दोनों 1.6 करोड़ डालर) की चोरी के मामले में...

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स से भिड़ेगी चेन्नई सुपर किंग्स

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 34वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) का सामना...

दोपहर 1 बजे तक अरुणाचल में 37%, सिक्किम में 36% मतदान, यहां जानें अन्य राज्यों के अपडेट

नई दिल्ली। देश के 21 राज्यों में 102 सीटों पर लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों और...

जल्द ही 1 लाख रुपए तक जा सकती है सोने की कीमत, चांदी में भी आ सकती है उछाल 

नई दिल्ली। सोने की कीमतें आसमां छू रही हैं। अगर कीमतें ऐसी ही बढ़ती गईं तो बहुत जल्द सोने की कीमत 1 लाख रुपए...

उत्तराखण्ड में दोपहर 1 बजे तक 37.33 मतदाताओं ने डाले वोट

2019 के मुकाबले 1 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान देहरादून। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर दोपहर 1 बजे तक कुल औसत 37.33 प्रतिशत मतदान...

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र में किया मतदान

बहिष्कार पर अड़ी बगयाली क्षेत्र की जनता ने महाराज के कहने पर किया मतदान पौड़ी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल...

बालों में कितने दिन बाद तेल लगाना सही है, रोजाना तेल लगाना बालों के लिए हो सकता है खतरनाक

बालों को मजबूत, घना और सुंदर बनाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ लोग बालों की ग्रोथ के लिए रोजाना तेल लगाते...

सीएम धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने परिवार संग किया मतदान 

उत्तराखंड से सटी अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को किया गया सील  देहरादून। देशभर के साथ ही उत्‍तराखंड में भी लोकतंत्र का महापर्व मनाया जा रहा...

जनता अपना वोट विपक्ष को देकर खराब नहीं करेगी – महेंद्र भट्ट

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक एक वोट- भट्ट देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण...

Recent Comments