उत्तराखंड

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी का दौरा इस माह के अंत में, संगठनात्मक मजबूती पर रहेगा फोकस हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत और अल्मोड़ा में होंगी महत्वपूर्ण बैठकें

देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी इस माह के अंत में राज्य के पांच प्रमुख जिलों हरिद्वार, उधमसिंहनगर, नैनीताल, चम्पावत और अल्मोड़ा का दौरा करने जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिलास्तरीय पत्रकार इकाइयों को और अधिक सक्रिय, संगठित और प्रभावशाली बनाना है।

प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने बताया कि इस दौरे के दौरान संगठन के भीतर आपसी समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा चंपावत जिले में वार्षिक राज्य स्तरीय सम्मेलन की संभावनाओं पर भी मंथन होगा।

उन्होंने संबंधित जिलों की सभी पत्रकार इकाइयों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित बैठकों एवं संवाद कार्यक्रमों में पूरी तत्परता से भाग लें, ताकि यह यात्रा संगठनात्मक दृष्टिकोण से पूर्णतः सफल और सार्थक बन सके।

UPU के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी ने कहा कि “यह केवल एक औपचारिक दौरा नहीं, बल्कि संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक ठोस पहल है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *