एसपी उत्तरकाशी सरिता रावत डोबाल के नेतृत्व में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 31.13 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
उत्तरकाशी। एसपी उत्तरकाशी सरिता रावत डोबाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ा प्रहार किया है। कोतवाल भावना कैंथोला की अगुवाई में गठित टीम ने मनेरा बाईपास से तस्कर दीपक बालियान को 31.13 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुट गई है।
एसपी उत्तरकाशी सरिता रावत डोबाल ने दो टूक कहा कि नशा तस्करों के लिए उत्तरकाशी में कोई जगह नहीं है। पुलिस हर हाल में नशे के इस गोरख धंधे को खत्म करेगी और तस्करों को सलाखों के पीछे डालेगी। उत्तरकाशी को नशा मुक्त बनाने के लिए अभियान और सख्त किया जाएगा।
इस ऑपरेशन में पुलिस टीम:
✔ व0उ0नि0 दिलमोहन सिंह बिष्ट
✔ उ0नि0 दीपशिखा
✔ हे0का0 रंजीत
✔ का0 नीरज रावत
✔ का0 दीपक चौहान
✔ म0का0 कविता
✔ म0का0 सपना
