उत्तराखंड

गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने छठ पूजा महोत्सव से पूर्व किया छठ घाटों का निरीक्षण

कानपुर। आगामी छठ पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्र के विभिन्न छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने स्थानीय पार्षदों एवं अधिकारियों के साथ मिलकर सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर संस्कृति, परंपरा और आस्था के संरक्षण और संवर्धन में अग्रणी भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा

“छठी मैया का पूजन एक महापर्व है, जो प्रकृति, सूर्य देवता और मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करता है। सौभाग्य की बात है कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा छठ पूजन आयोजन मेरी विधानसभा में होता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से पूजा-अर्चना करते हैं।”

विधायक मैथानी ने बताया कि छठ महापर्व के सुचारू आयोजन के लिए वह महीनों पहले से ही घाटों की सफाई, मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था की तैयारियां करवाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि उनके क्षेत्र के अरमापुर स्थित बड़ी नहर घाट पर हर वर्ष लाखों श्रद्धालु सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करते हैं। यह स्थल अब एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र का रूप ले चुका है।

निरीक्षण के दौरान विधायक मैथानी के साथ पार्षद नीरज कुरील, धर्म दूबे, विकास, अजय शुक्ला, अमित त्रिपाठी, मोहित बाजपेयी समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *