About Us
उत्तर भारत लाइव की नींव यूं तो वर्ष 2008 से पड़ गई थी। उस वक्त उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से आशीष कुमार ध्यानी के नेतृत्व में और उनके मार्गदर्शक मंडल के सहयोग से उत्तर भारत लाइव की खबरें एसएमएस के माध्यम से लोगों को उपलब्ध कराई जाती थी। जिसमें राज्यों के साथ ही तात्कालिक समाचारों का समावेश ज्यादा किया जाता था। चूंकि एसएमएस में शब्दों की सीमा थी अतः इसे विस्तारित रूप देने के लिए वर्ष 2010 में समाचार पत्र के रूप में प्रारंभ करने पर मंथन किया गया। हमारे सलाहकार और सहयोगियों के समर्थन के साथ वर्ष 2011 में इसे उत्तर भारत लाइव के समाचार दैनिक समाचार पत्र के रूप में लोगों तक पहुंचाने की शुरुआत की गई। इस समाचार पत्र की शुरुआत राजधानी देहरादून से की गई।
काफी कम समय में उत्तर भारत लाइव दैनिक समाचार पत्र के रूप में लोगों के बीच में अपनी विशेष जगह बनाना प्रारंभ किया। महज दो वर्ष के अंतराल में यह समाचार पत्र उत्तराखंड के सभी जिला मुख्यालयों में न केवल अपनी पहुंच बनाई ब्लकि लोगों की आवाज को और जनजागरूकता वाले मुद्दे उठाने में काफी अहम भूमिका निर्वहन किया। इस वक्त उत्तर भारत लाइव टैबलाइड के रूप में पूरे प्रदेश में काफी लोकप्रिय हो चुका था।
वर्ष 2015 में उत्तर भारत लाइव ने डिजीटल दुनिया में कदम रखा। डिजीटल जगत में प्रवेश के कुछ समय बाद ही उत्तर भारत लाइव ने अपनी खबरों को लेकर लोगों के बीच गहरी बैठ बनाना प्रारंभ किया। ऐशहिंद मीडिया के स्वामित्व में चलने वाले इस समाचार ग्रुप ने उत्तराखंड के अलावा देश के कई राज्यों में तेजी से विस्तारित हुआ।
विगत दस वर्ष में जबसे उत्तर भारत लाइव ने समाचार की दुनिया में प्रवेश किया है तब लोगों को उनकी संस्कृति के प्रति जागरूक करने, सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करता आ रहा है।
आज उत्तर भारत लाइव के साथ विशेषज्ञों, लेखकों, मनोवैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक विशेष टीम है जो न अपने लेखों, रचनाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है बल्कि इसमें अपना खास सहयोग का भी दे रहा है।
आज पूरे देशभर से कई विख्यात लेखक और विचार उत्तर भारत लाइव के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उत्तर भारत लाइव समाचार पोर्टल में प्रकाशित सामग्री में हम कंटेंट पर विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। पोर्टल में प्रकाशित सामग्री न केवल लोगों के लिए रुचिकर हो बल्कि पठने योग्य होने के साथ ही इसमें उच्च गुणवत्ता और क्वालिटी कंटेट का विशेष रूप से समावेश हो इसका ध्यान रखा जाता है। उत्तर भारत लाइव निष्पक्ष एवं साफसुथरी खबरों के माध्यम से लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान स्थापित की है।
इसके अलावा हम समय-समय पर अपडेशन व नई तकनीक का उपयोग करते आ रहे हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म के माध्यम से न केवल लोगों से जुड़ाव करते हैं बल्कि उनके विचारों को भी यथोचित स्थान देने का प्रयास करते हैं।
उत्तरभारतलाइवडाटकाम से जुड़ने की केवल दो छोटी शर्त है। पहली आपका साक्षर होना दूसरा सामाजिक जागरूकता के लिए सत्य और तथ्य परक समाचार को अपना आधार मानना है। अगर आप भी हमारी इस मुहिम में जुड़ना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।
आप uttarbharatlive@gmail.com के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर पत्र के माध्यम से भी हमसे जुड़ सकते हैं। हमारा पता हैः Block 59, Phase 1st, THDC Colony Dehrakhas Patelnagar Dehradun,Uttarakhand, 248001। इसके अलावा आप सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम जैसे फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सअप, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के माध्यम से हमसे जुड़ सकते हैं।