Home उत्तराखंड उत्तराखंड की विरासत को संजोए पांच सौ साल पुराने होमस्टे का मुख्य...

उत्तराखंड की विरासत को संजोए पांच सौ साल पुराने होमस्टे का मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु ने किया निरीक्षण

देहरादून। उत्तरकाशी के रैथल गांव में बने और विरासत को संजोए पांच सौ साल पुराने होमस्टे का शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया। मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु का ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ और बुरांश का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। रैथल गांव प्रसिद्ध दयारा बुग्याल का बेस कैंप भी है।

रैथल गांव पर्यटकों के बीच खासा मशहूर है। यह जगह सिर्फ अपनी लोकेशन और खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय लोगों की जीवन पद्धति के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। रैथल गांव से पहले मुख्य सचिव ने दयारा बुग्याल का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएस ने कहा कि रैथल गांव व दयारा ट्रैक पर पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के होमस्टे में पर्यटकों को प्रकृति की असीम ख़ूबसूरती देखने को मिलती है। आस-पास का शांतिपूर्ण वातावरण, ताज़ी हवा, शुद्ध पहाड़ी भोजन, साफ़ पानी और सुहावने मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। सरकार पर्यटन और होम स्टे योजना को बढ़ावा देने के लिए हर संभव कार्य कर रही है।

वहीं प्रदेश में जल्द शुरू होने वाली चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उत्तराखण्ड सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के संबंध में मार्च माह के अंत में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, ग्राम प्रधान रैथल सुशीला राणा सहित अन्य लोग व अधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

Recent Comments