Home उत्तराखंड पुष्कर धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने...

पुष्कर धामी कैबिनेट की पहली बैठक में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने का प्रस्ताव पास, उच्च स्तरीय कमेटी तैयार करेगी ड्राफ्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया कि  राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाई जाएगी। कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड हमारे भारत का एक ऐसा जीवंत राज्य है जिसकी संस्कृति और विरासत सदियों से भारतीय सभ्यता के मूल में समाहित रही है। भारतीय जनमानस के लिए उत्तराखंड एक देवभूमि है, जो कि हमारे वेदों-पुराणों, ऋषियों-मनीषियों के ज्ञान और आध्यात्म का केंद्र रही है। भारत के कोने कोने से लोग बड़ी आस्था और भक्ति के साथ उत्तराखंड आते है। इसलिए उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा अहम है। 130 करोड़ लोगों की आस्था का केंद्र माँ गंगा का उद्गम स्थल भी उत्तराखंड ही है। भारत का मुकुट हिमालय, और उसकी कोख में पनपती प्रकृति उत्तराखंड की धरोहर हैं। इसलिए उत्तराखंड में पर्यावरण की रक्षा भी अहम है।

उत्तराखंड देश के लिए सामरिक दृष्टि से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। दो देशों की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से जुड़ा होने के कारण भारत के लिए इस राज्य का भौगोलिक और रणनीतिक महत्व काफी बढ़ जाता है। इसलिए राष्ट्ररक्षा के लिए भी उत्तराखंड की भूमिका अहम है। उत्तराखंड के नागरिकों का भारतीय सेनाओं के साथ एक लंबा और गौरवशाली संबंध रहा है। यहाँ के लोगों ने पीढ़ी दर पीढ़ी अपने आपको देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया है। इस धरती के कितने ही वीर सपूतों ने देश के लिए अपने सर्वाेच्च बलिदान दिये हैं। यहाँ लगभग हर परिवार से कोई पिता, कोई बेटा, कोई बेटी देश के किसी न किसी हिस्से में हमारी सेनाओं के माध्यम से मातृभूमि की सेवा में जुटा है।

उत्तराखंड की सांस्कृतिक आध्यात्मिक विरासत की रक्षा, यहाँ के पर्यावरण की रक्षा और राष्ट्र रक्षा के लिये उत्तराखंड की सीमाओं की रक्षा ये तीनो ही आज उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए अहम है। इस दृष्टि से नई  सरकार ने अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया कि न्यायविदों, सेवानिवृत्त जजों, समाज के प्रबुद्ध जनो और अन्य स्टेकहोल्डर्स की एक कमेटी गठित करेगी जो कि उत्तराखंड राज्य के लिए श्यूनिफॉर्म सिविल कोडश् का ड्राफ्ट तैयार करेगी। इस यूनिफॉर्म सिविल कोड का दायरा विवाह-तलाक, ज़मीन-जायदाद और उत्तराधिकार जैसे विषयों पर सभी नागरिकों के लिये समान क़ानून चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों, होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये यूनिफॉर्म सिविल कोड संविधान निर्माताओं के सपनों को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम होगा और संविधान की भावना को मूर्त रूप देगा। ये भारतीय संविधान के आर्टिकल 44 की दिशा में भी एक प्रभावी कदम होगा, जो देश के सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता की संकल्पना प्रस्तुत करता है। सर्वाेच्च न्यायालय ने भी समय-समय पर इसे लागू करने पर ज़ोर  दिया है।  साथ ही, इस महत्वपूर्ण निर्णय में हमें गोवा राज्य से भी प्रेरणा मिलेगी जिसने एक प्रकार का श्यूनिफॉर्म सिविल कोडश् लागू करके देश में एक उदाहरण पेश किया है।

उत्तराखंड में जल्द से जल्द श्यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने से राज्य के सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों को बल मिलेगा। इससे राज्य में सामाजिक समरसता बढ़ेगी, जेंडर जस्टिस को बढ़ावा मिलेगा, महिला सशक्तिकरण को ताकत मिलेगी, और साथ ही देवभूमि की असाधारण सांस्कृतिक आध्यात्मिक पहचान को, यहाँ के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी। उत्तराखंड का यूनिफॉर्म सिविल कोड दूसरे राज्यों के लिए भी एक उदाहरण के रूप में सामने आएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  उपरोक्त पृष्ठभूमि में उदेश्य को प्राप्त करने के लिए उत्तराखण्ड राज्य में रहने वाले सभी नागरिकों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन के साथ उस पर रिपोर्ट करने के लिए विवाह, तलाक, सम्पत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार से सम्बंधित लागू कानून और विरासत, गोद लेने और रख रखाव और संरक्षता इत्यादि के लिए एक विशेषज्ञों, वुद्धिजीवियों और हितधारकों की एक समिति मा० उच्चतम न्यायालय / मा० उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश / मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में, गठित करने का प्रस्ताव है। राजपत्र में अधिसूचना के माध्यम से उत्तराखण्ड सरकार उपरोक्तानुसार एक समिति का गठन करेगी जिसमें उसकी संरचना, संदर्भ की शर्तें आदि का भी उल्लेख रहेगा।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

उत्तराखंड में  समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जिहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई - मुख्यमंत्री धामी  रांची/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह 

देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच 102 निकायों में से नौ निकाय...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुई गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को लेकर एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

उत्तराखंड में  समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जिहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई - मुख्यमंत्री धामी  रांची/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज, 102 निकायों में से नौ निकाय में नहीं होंगे चुनाव, जानिए वजह 

देहरादून। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद अब निकाय चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच 102 निकायों में से नौ निकाय...

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने  हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फेक वीडियो  की जांच का आदेश, होगी कड़ी कार्यवाही

देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुई गृहमंत्री अमित शाह के वीडियो को लेकर एसएसपी देहरादून ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के आदेश...

मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ धाम पहुँचकर पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का लिया जायजा 

बद्रीनाथ पहुंच कर पुर्नर्निमाण कार्यों की समीक्षा की  एक सप्ताह बाद खुलने लगेंगे चारों धाम के कपाट केदारनाथ/बद्रीनाथ। मुख्य सचिव उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरुवार को...

एक नहीं है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें दोनों मेंटल कंडीशंस में क्या है अंतर

एंग्जायटी और डिप्रेशन दोनों मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं हैं. दोनों ही खतरनाक मानी जाती हैं. यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा इनसे बचने...

बर्फ की सफेद चादर से ढका केदारनाथ- बद्रीनाथ, निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने से मौसम में आयी ठंडक 

गंगोत्री धाम सहित गौमुख ट्रैक पर भी हुई बर्फबारी बदरीनाथ धाम में बर्फबारी से मास्टर प्लान के कार्य हुए प्रभावित  हर्षिल घाटी में बारिश के कारण...

हरिद्वार ले जाया गया शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत तमाम दिग्गजों ने शहीद मेजर को दी श्रद्धांजलि देहरादून। शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर भनियाववाला पहुंचते...

द ग्रेट इंडियन कपिल शो में आएंगे सनी देओल और बॉबी देओल, प्रोमो वीडियो जारी

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। इस शो के...

चारधाम यात्रा – शुरुआती 15 दिन वीआईपी दर्शन टालने का शासन ने लिया फैसला

यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को लेकर 700 कर्मियों की रहेगी तैनाती प्रशासन के स्तर से की जाएगी 4000 घोड़े-खच्चरों की निगरानी  देहरादून। चारधाम यात्रा को...

Recent Comments