Home उत्तराखंड लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में बिखरेगी रंग बिरंगे फूलों की...

लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में बिखरेगी रंग बिरंगे फूलों की खुशबू

देहरादून। उत्तराखंड वासियों का सबसे पसंदीदा त्यौहार फुलदेयी को लेकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) की अध्यक्षता में हुई बैठक में वसंतोत्सव की तारीख तय कर दी गई है। राजभवन में इस बार आठ और नौ मार्च को रंग बिरंगे फूलों की खुशबू बिखरेगी। उत्तराखंड के लोकपर्व फूलदेई के आयोजन से वसंतोत्सव का शुभारंभ होगा। देहरादून के विभिन्न चौराहों पर फूलों के गुलदस्ते बेचने वाले भी वसंत उत्सव में प्रतिभाग कर सकेंगे।

पांच ब्रांड अंबेसडर को करेंगे राज्यपाल सम्मानित
मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड अंबेसडर को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। स्पेशल पोस्टल कवर पर यमुना तुलसी का चित्रण होगा। वसंतोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की थीम फूलों की होली होगी।

राज्यपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकपर्व फूलदेई के आयोजन के साथ राजभवन में वसंत उत्सव 2022 का शुभारंभ किया जाएगा। नन्हीं बालिकाएं राजभवन परिसर में फूलदेई पर्व की औपचारिकताएं पूरी करेंगी। आईएचएम व जीएमवीएन के साथ ही राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों के सौजन्य से फूड कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसमें राज्य के स्थानीय भोजन को वरीयता दी जाएगी। शहद उत्पादन, इत्र, संगध पौधों, औषधीय जड़ी बूटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल द्वारा मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी बूटी, जैविक खेती आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि खाद्य फूलों के उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा 
इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ ही कई तरह के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगी, ताकि गमले बनाने वाले कारीगरों व छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके। इसमें आठ इंच, 10 इंच और 12 इंच के गमलों की तीन श्रेणियों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वसंत उत्सव में पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी स्कूली बच्चों के लिए पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न अनाथालयों में रहने वाले बच्चों, दिव्यांग बच्चों को विशेषरूप से आमंत्रित किया जाएगा। पेंटिग प्रतियोगिता के लिए 21 पुरस्कारों की घोषणा की गई है। राज्यपाल बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करेंगे।

RELATED ARTICLES

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

महाराज ने हनुमान चट्टी के पास अवरुद्ध हाइवे को तत्काल खोलने के दिये निर्देश

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण एवं पर्यटन, मंत्री सतपाल महाराज ने हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में हाइवे चौड़ीकरण के दौरान चट्टान के एक...

आईपीएल 2024- मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला...

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

Recent Comments