Home उत्तराखंड राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क: आपसी संघर्ष में घायल हुए दूसरे नर...

राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क: आपसी संघर्ष में घायल हुए दूसरे नर हाथी ने भी तोड़ा दम

उत्तराखंड। राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में एक मृत नर हाथी मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया मृत नर हाथी की उम्र 25-30 साल है। दो दिन पहले सत्यनारायण सेक्शन में दो नर हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। जिसमें 45 वर्षीय नर हाथी ने दम तोड़ दिया था। आज सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया। मृत हाथी के सर और शरीर पर भी घाव के निशान हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

कुछ दिन पहले हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक मिले थे खून के निशान मिले
कुछ दिन पहले राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई थी।दोनों हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले थे।। हाथी की मौत की खबर का पता लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

राजाजी पार्क के निदेशक अखिलेश तिवारी ने बताया कि हाथियों के बीच संघर्ष लगभग सुबह तीन से चार बचे के बीच हुआ था, जिसमें एक टस्कर हाथी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि दोनों टस्कर हाथियों के बीच संघर्ष लगभग डेढ़ घंटे से भी ज्यादा चला।

दांतों से गहरे घाव किए
हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के धब्बे व संघर्ष के निशान मिले हैं। मृत हाथी के शरीर पर कई जगह गहरे घाव मिले हैं। संभवत: दोनों हाथियों के बीच मादा हथिनी को लेकर आपसी संघर्ष हुआ होगा। आपसी संघर्ष में एक टस्कर हाथी ने दूसरे हाथी के शरीर पर अपने दांतों से गहरे घाव कर दिए, जिसके बाद हाथी की मौत हो गई।

राजाजी नेशनल पार्क के पशु चिकित्सक डॉ. राकेश नौटियाल और डॉ. अमित ध्यानी ने हाथी के शरीर से अत्यधिक खून बहने से हाथी की मौत का कारण बताया। मृत हाथी के शरीर पर गहरे घाव मिले। मृत हाथी की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष बताई गई। वहीं, दूसरे घायल हाथी की खोज की जा रही थी। आज शनिवार सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

‘पंचायत 3’ की रिलीज डेट पर सस्पेंस खत्म, 28 मई को अमेजन प्राइम पर होगी स्ट्रीम

जितेंद्र कुमार स्टारर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत वापस आ गई है, फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसके पहले दो सीजन...

उत्तराखंड में जंगल की आग होने लगी बेकाबू, चारों तरफ धुआं फैलने से परेशानी में लोग 

लोगों के घरों तक पहुंच रही जंगलों की राख वन संपदा का हुआ भारी नुकसान  धुआं फैलने से श्वास रोगियों को हो रही समस्या  देहरादून। उत्तराखंड में...

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा...

अगर आप भी सुबह बिना ब्रश किए पीते हैं पानी तो जान लें ये जरूरी बात

जानें सुबह पानी पीने का सही समय क्या आप भी सुबह उठकर बिना ब्रश किए सबसे पहले पानी पीते हैं. अगर हां तो कितना. दरअसल,...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज हवा के साथ आंधी चलने का अलर्ट जारी 

देहरादून। उत्तराखंड के पांच जिलों में शनिवार को तेज हवा और आंधी चलने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की...

Recent Comments