उत्तराखंड

देहरादून नंदा की चौकी एप्रोच रोड धंसने के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन इंजीनियर सस्पेंड

देहरादून।
देहरादून-पांवटा साहिब पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर बने नव-निर्मित पुल के एप्रोच रोड के क्षतिग्रस्त होने के मामले में उत्तराखंड शासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि डिजाइन कंसल्टेंट द्वारा नदी की “Meandering Nature” यानी बहाव की बदलती प्रकृति को ध्यान में रखकर जरूरी River Training Measures नहीं दिए गए, जिसके चलते नदी का प्रवाह एक ओर केंद्रित हुआ और अबटमेंट के अपस्ट्रीम हिस्से में भारी स्कॉरिंग से कैविटी बन गई, जिससे एप्रोच रोड और एप्रन क्षतिग्रस्त हो गए।

इसी प्रकरण में शासन ने लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, देहरादून के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन का कहना है कि राजेश कुमार ने तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता नियंत्रण, अधीनस्थ शाखाओं के अनुश्रवण और अपने दायित्वों के समुचित निर्वहन में गंभीर त्रुटि की, जिससे सरकार की छवि धूमिल हुई और सार्वजनिक हित प्रभावित हुआ।

इसके साथ ही शासन ने मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि Design Consultant और Proof Checking Consultant के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए तथा पुल को भविष्य में सुरक्षित रखने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक कदम उठाए जाएं।

निलंबन अवधि में राजेश कुमार मुख्य अभियंता कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, देहरादून से संबद्ध रहेंगे और बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *