उत्तराखंड

सोना-चांदी में फिसलन जारी, कीमतों में गिरावट से बाजार में हलचल

शुक्रवार, 10 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन बाजार में लगातार कमजोरी के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे के आसपास सोने की कीमत में लगभग ₹650 से ₹676 प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट देखी गई, जबकि चांदी ₹1300 से ₹1500 प्रति किलो तक सस्ती हुई है। लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच खरीदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और निवेशक भी फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं।

अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,52,783 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं दिन के दौरान इसका लो ₹1,52,561 और हाई ₹1,52,985 रहा। दूसरी ओर चांदी की कीमत ₹2,42,468 प्रति किलो रही, जिसमें दिन का न्यूनतम स्तर ₹2,42,067 और उच्चतम स्तर ₹2,42,954 दर्ज किया गया।  मिल रहा है। पटना में सोना ₹1,52,480 और चांदी ₹2,42,720 प्रति किलो रही, जो अन्य शहरों की तुलना में सबसे सस्ती मानी जा रही है। जयपुर में सोना ₹1,52,650 और चांदी ₹2,43,130 रही। वहीं लखनऊ और कानपुर में सोने का भाव ₹1,52,710 और चांदी ₹2,43,230 प्रति किलो दर्ज की गई। भोपाल और इंदौर में सोना ₹1,52,830 और चांदी ₹2,43,420 रही, जो आज के दिन सबसे महंगी कीमत के रूप में सामने आई।

बाजार के जानकारों के अनुसार, कीमतों में यह गिरावट भले ही सीमित हो, लेकिन लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव से यह संकेत मिल रहा है कि आने वाले दिनों में भी सोने-चांदी के भाव में अस्थिरता बनी रह सकती है। ऐसे में खरीदारों और निवेशकों के लिए यह समय सोच-समझकर निर्णय लेने का है, क्योंकि बाजार का रुख अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *