उत्तराखंड

स्कूल परिसर में आग का तांडव, 2 बसें राख – बड़ा हादसा टला

बहादराबाद क्षेत्र के अलीपुर गांव स्थित Mount Litera School परिसर में मंगलवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्कूल में खड़ी दो बसें देखते ही देखते आग की चपेट में आ गईं और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे एक बस से धुआं उठता दिखाई दिया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी और आग बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। थोड़ी ही देर में पास में खड़ी दूसरी बस भी आग की चपेट में आ गई और दोनों बसें धू-धू कर जलने लगीं।

 

Read this also: आईपीएल 2026- राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दोनों बसों को काफी नुकसान हो चुका था। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, वरना पास में खड़ी अन्य बसें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पांच बसें एक लाइन में खड़ी थीं। इसी बीच एक बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बाकी बसों को तुरंत स्टार्ट कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

 

Read this also:14 अप्रैल को पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दो बसें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि यह घटना रात के समय हुई, क्योंकि दिन में इसी परिसर में सैकड़ों बच्चे मौजूद रहते हैं।

मामले में Amarjeet Singh ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी वजह की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *