Home उत्तराखंड रोड़ नही तो वोट नही। ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

रोड़ नही तो वोट नही। ग्रामीणों ने किया चुनाव का बहिष्कार

धौलछीना (अल्मोड़ा)। चुनाव के समय राजनैतिक दलों के प्रत्याशी विभिन्न मुददों के साथ जनता के बीच पहुंचते हैं लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन मुद्दो पर काम नहीं होता और जनता खुद को ठगा सा महसूस करती है। ऐसा ही कुछ धौलछीना के ग्रामीणों के साथ भी हो रहा है।जहां एक तरफ़ डिजिटल इंडिया की बात होती है वहीं दूसरी तरफ़ अभी तक इस गाँव में सडक तक नही पहुँच पायी है । चुनाव के समय राजनैतिक दल सडक पहुंचाने के वादे तो करते है लेकिन समस्या जस की तस ही बनी हुई है ।सड़क के इसी मुद्दे को लेकर इस बार भैसियाछाना ब्लॉक के बबूरियानायल गांव के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान कर दिया। ग्रामीणों के इस एलान से रविवार को जिला प्रशासन की टीम ग्रामीणों को मनाने, समझाने पहुंची।

बबूरियानायल गांव के ग्रामीण लंबे समय से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। हर चुनाव में सड़क का मुद्दा उठाया जाता है लेकिन चुनाव समाप्त होते ही मुद्दा धरा का धरा रह जाता है । सडक न होने से गाँव के कई परिवार पलायन कर चुके है। इससे पूर्व भी ग्रामीणों ने 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं जिसके चलते लोस चुनाव में इस गांव के बूथ पर एक भी वोटर नहीं पहुंचा। इसके बाद भी चुनाव जीतने वाले नेताओं ने ग्रामीणों की सुध नहीं ली।

आपको बता दें की इस बार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ग्रामीणों ने एकमत होकर रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान कर दिया। दो दिन पूर्व इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम वंदना सिंह को ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल डीएम ने डीडीओ केएन तिवारी के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय टीम का गठन कर ग्रामीणों से वार्ता के लिए भेजा। अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें मनाने, समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर जल्द ही सड़क नहीं मिली तो वह आंदोलन और तेज करने के साथ ही आमरण अनशन करने के लिए भी बाध्य होंगे। प्रशासन ने भी जल्द से जल्द उन्हें समस्या समाधान का आश्वासन दिया। गांव पहुंचने वाली प्रशासनिक टीम में स्वीप संयोजक विनोद कुमार राठौर, बीडीओ केएस भोज, वीडीओ मनोज बोरा, पीएमजीएसवाई के ईई एएससी पंत, वन दरोगा मोहन चंद्र भट्ट थे। वार्ता में ग्राम प्रधान महेश बोरा, लाल सिंह मेहरा, गोपाल सिंह मेहरा, रणजीत सिंह जीना, त्रिलोक सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

बबूरियानायल गांव में सड़क की समस्या को लेकर जिलाधिकारी वन्दना सिंह का कहना है की-“इस गाँव में सडक की समस्या नई नहीं है। पूर्व डीएम सविन बंसल भी अपने कार्यकाल में 14 किमी पैदल चलकर कटधारा गांव पहुंचे थे। तब बबुरियानाल के ग्रामीणों ने उन्हें भी समस्या बताई थी। ग्रामीणों का कहना था कि वह गांव वन्य अभ्यारण क्षेत्र में आता है जिस कारण अब तक वहां सड़क की सुविधा नहीं मिली। डीएम ने वन विभाग को जिला योजना में प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए थे।

बबुरियानायल गांव के लोगों ने सड़क सुविधा के अभाव के कारण आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। इससे पूर्व भी ग्रामीण चुनाव बहिष्कार कर चुके हैं। ग्रामीणों को समझाने के लिए एक टीम भेजी गई थी। और उन्हें जल्द समस्या समाधान का आश्वासन भी दिया गया है। फिलहाल ग्रामीणों ने सकारात्मक रूख दिखाया है। जरूरत पड़ी तो फिर गांव में टीम भेजी जाएगी।“
– वंदना सिंह, जिलाधिकारी अल्मोड़ा

Previous articleमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना कीदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की एवं भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। आज भगवान की शरण में आया हूं। भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं प्रदेश नई ऊंचाइयों को छुए।प्रदेश के विकास एवं जनता की कुशलता की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा देश में एक बार फिर कोरोना महामारी का प्रसार तेजी से हो रहा है। हम सबको सतर्क रहने के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन करना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर अपनी जांच करवाएं और आवश्यकता होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सावधानी ही कोरोना से सबसे बड़ा बचाव है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा राज्य सरकार द्वारा अस्पतालों में समुचित प्रबंध किए गए हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर दवाएं वह अन्य उपकरण अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में हैं। आम जनता को जागरूक करने को लेकर एक बार फिर व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने 5 साल में राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य किये है। जनहित से जुड़ी तमाम योजनाओं को शुरू किया है। जनता विकास के नाम पर भाजपा को वोट देगी और हम 60 पर का जो नारा है उसको साकार करेंगे।
Next articleखालिस्तानी और सिख में अंतर,वे चाहते है आतंकवाद और गृहयुद्ध – कंगना रणौत
RELATED ARTICLES

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

Recent Comments