Home उत्तराखंड महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला

हरिद्वार। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया। प्रदेश के दौरान प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि महंगाई चरम पर है। सरकार की गलत नीतियों के कारण कारखाने बंद हो रहे हैं। जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार में डूब चुकी भाजपा सरकार जनता को राहत देने के लिए तैयार नही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में हालात बद से बदतर हो गए हैं। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। जीरो टालरेंस की बात करने वाली सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बिमला पांडे तथा ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण बेरोजगारी ने विकराल रूप ले लिया है।

उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हो रहा है। युवा नेता विशाल राठौर तथा अनिल भास्कर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकार दोनों मिलकर जनता को ठगने का कार्य कर रही हैं। आने वाले चुनाव में जनता अपने एक-एक वोट से इसका जवाब देगी तथा इस भाजपा सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश मे ंकांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर जनसमस्याओं का समाधान करने के साथ महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा।

प्रदर्शन व पुतला दहन करने वालों में पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व सभासद अशोक शर्मा, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, कैलाश प्रधान, आशीष गोस्वामी, कैश खुराना, दिनेश पुंडीर, जितेंद्र सिंह, रचित अग्रवाल, नवेज अंसारी, विभाष मिश्रा, बीएस तेजियान, अंजु द्विवेदी, सुषमा सहगल, सईदा कुरेशी, संजीव चौधरी, हाजी रफी खान, हाजी साहबुद्दीन, इंजीनियर अकाश बिरला, राजेंद्र बालियान, हरद्वारी लाल, मनोज जाटव, सुभान कुरैशी, सुनील कुमार सिंह, सतेंद्र वशिष्ठ, ब्रजमोहन, अमित राजपूत, आकाश भाटी, ओंम मलिक, मेनपाल गौतम, विपिन पेवल, मनोज सैनी, जटाशंकर श्रीवास्तव, वीरेंद्र भारद्वाज, संजय मुखिया, उदित विद्याकुल, शिवकुमार जोशी, सतपाल शास्त्री, राजेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश सैनी, रवि पाल सैनी, हरिशंकर प्रसाद, हरद्वारी लाल, राजेश चौहान, नरेश कुमार, अंकित सैनी, रवि पाल सैनी, रवि भूषण जोशी, अमित मंगोलिया, अंकित सैनी, सोनी प्रजापति आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। अनेक कांग्रेसजन अपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

Recent Comments