Home उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकर्पण एवं शिलान्यास किया।

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड की विकास यात्रा लगातार आगे बढ़ रही है। पिछ्ले 5 सालों में केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में अनेक योजनाएं चल रही हैं। 01 लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं केन्द्र सरकार की राज्य में चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा केदरनाथ पुननिर्माण के लिए 400 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। बदरीनाथ के लिए भी 250 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान हो चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी मिलने के बाद से उनके द्वारा जनहित में 500 से अधिक निर्णय लिए गए हैं। पहली कैबिनेट में ही सभी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने का निर्णय लिया गया। कोरोना के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले अभियर्थियों को आवेदन के लिए एक साल की छूट प्रदान की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन के लिए अभियर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही है। कोरोना काल में हर वर्ग को राहत देने का कार्य किया गया। पर्यटन एवं परिवहन से जुड़े लोगों को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 205 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया। आशा, आंगनबाडी बहनों, उपनल कर्मियों का मानदेय बढ़ाया गया है। राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन में भी वृद्धि की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित में जो भी घोषणाएं की जा रही हैं, साथ ही उनका शासनादेश भी किया जा रहा है। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। सभी विभागों को अगले 10 सालों का रोडमैप बनाने के लिए कहा गया है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में अनेक प्राकृतिक सम्पदायें है। उत्तराखण्ड अध्यात्मिक एवं आस्था के साथ ही, वीरता एवं बहादुरी का केन्द्र भी है। डबल इंजन की सरकार में उत्तराखंड में विकास के कार्य तेजी से हुए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित में अनेक कार्य हुए हैं।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। बेरोजगारों को स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए अनेक अवसर मिल रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई  देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय...

पतंजलि की दृष्टि आई ड्रॉप समेत 14 दवाइयों पर लगा बैन

देहरादून। भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार खाने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद...

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई  देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय...

आईपीएल 2024 के 48वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा मुकाबला लखनऊ। आईपीएल 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होना है। लखनऊ...

नए महीने के साथ होने वाले है वित्तीय जगत में कई बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर 

सिलेंडर की कीमतों में हो सकता है बदलाव  म्युचुअल फंड निवेशकों और बैंक ग्राहकों से जुड़े बदले जायेंगे कई नियम  नई दिल्ली। कल से मई महीना शुरू...

पतंजलि की दृष्टि आई ड्रॉप समेत 14 दवाइयों पर लगा बैन

देहरादून। भ्रामक विज्ञापनों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से फटकार खाने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण की पतंजलि आयुर्वेद...

गैंग्स ऑफ गोदावरी का टीजर जारी, राउडी अंदाज में दिखे विश्वक सेन

प्रभावशाली राउडी फेलो और एक आकर्षक रोमांटिक-कॉम, चल मोहन रंगा के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत के बाद, प्रतिभाशाली निर्देशक कृष्णा चैतन्य ने अब...

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई...

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम 2024 – इंटरमीडिएट में पीयूष खोलिया ने मारी बाजी, हाईस्कूल में प्रियांशी रावत ने किया टॉप

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14...

अपनी डाइट में शामिल करें स्ट्रॉबेरी का जूस, मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये स्वास्थ्य लाभ

गर्मियों में आप स्वस्थ जूस की तलाश कर रहे हैं तो स्टॉबेरी जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। स्ट्रॉबेरी का जूस पोषण और...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनैतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं – महेंद्र भट्ट

प्रीतम को कांग्रेस में शेष बचे नेताओं की चिंता करनी चाहिए, क्योंकि निकाय व पंचायत चुनाव के दौरान वे भी पार्टी छोड़ने की तैयारी...

स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए गाइडलाइन की जारी

बीस महत्वपूर्ण बिंदुओं की गाइडलाइंस की जारी  देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य...

Recent Comments