Home उत्तराखंड रेलवे में काम कर रहे मजदूरों का मुख्यालय में प्रदर्शन

रेलवे में काम कर रहे मजदूरों का मुख्यालय में प्रदर्शन

रुद्रप्रयाग। संविदा श्रमिक संघ संबद्ध (सीटू) का रेलवे की कार्यदायी संस्था मेगा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्टक्चर कंपनी के खिलाफ आंदोलन और उग्र हो गया है। शुक्रवार को कार्यबहिष्कार करते हुए बड़ी संख्या में मजदूरों ने मुख्यालय में जुलूस प्रदर्शन किया। इस मौके पर कहा गया कि जब तक मजदूरों के साथ न्याय नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रेलवे परियोजना में काम कर रहे मजदूरों का शुक्रवार को भी कार्यबहिष्कार जारी रहा। सुबह बड़ी संख्या में मजदूर पोदार धर्मशाला में एकत्र हुए जहां से जुलूस प्रदर्शन करते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। अखिल भारतीय किसान सभा और सीटू के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे बड़ी संख्या में मजदूरों ने सरकार, प्रशासन, रेलवे और मेगा कंपनी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

सुमेरपुर, नरकोटा और नगरासू में कार्य कर रहे मजदूरों ने अपनी ताकत का अहसास कराया। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए इस संघर्ष को निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए सभी एकजुट होकर मजदूरों की लड़ाई में है। यूकेडी के युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि बीते कई दिनों से रेलवे में मजदूर आंदोलित है, किंतु कंपनी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। रोजगार को लेकर गुमराह किया जा रहा है। हम मजदूरों की लड़ाई में उनके साथ हैं। मुख्य बाजार में जुलूस प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। साथ ही शीघ्र मजदूरों के मामले पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल, उपाध्यक्ष राजाराम सेमवाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, जिला अध्यक्ष दौलत सिंह रावत, सीटू के वीरेंद्र गोस्वामी, नरेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में मजदूर शामिल थे।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

कोविशील्ड लगवाने वालों को हो सकते हैं Blood Clotting जैसे साइड इफेक्ट, यहां जानें स्वस्थ रहने के गोल्डन टिप्स

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका कोविड वैक्सीन को लेकर हमेशा लोगों ने उसके साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. लेकिन अभी तक कोविड वैक्सीन के...

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी - मुख्यमंत्री धामी  हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से...

सामाजिक-आर्थिक विकास का वाहक बन रहा मध्यम वर्ग

 -डॉ. राजेन्द्र प्रसाद शर्मा माने या ना माने पर इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी देश के आर्थिक-सामाजिक विकास में मध्यम वर्ग की...

मतदान जागरूकता अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया टीम को दी बधाई  देहरादून। सोशल मीडिया पर मतदान जागरूकता अभियान को लेकर किए गए कार्यों के लिए भारतीय...

Recent Comments