Home उत्तराखंड आधुनिकता की दौड़ में महिलाएं अपने संस्कारों एवं कर्तव्यों को भूल रही...

आधुनिकता की दौड़ में महिलाएं अपने संस्कारों एवं कर्तव्यों को भूल रही हैं : बलूनी

देहरादून। आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में उत्तरांचल महिला एसोसिएशन उमा की ओर से महिलाओं का जमाना (नया, पुराना), क्या खोया, क्या पाया पर विचार गोष्ठी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय नारी नए और पुराने जमाने की थीम थी। रविवार को एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी और सामाजिक कार्यकर्ता सुनील अग्रवाल एवं नीलम अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने में कोई बुराई नहीं। लेकिन आधुनिकता की दौड़ में महिलाएं अपने संस्कारों एवं कर्तव्यों को भूल रही हैं, ऐसा नहीं होना चाहिए। जब तक महिलाएं वित्तीय रूप से स्वतंत्र नहीं होती, उनके लिए राजनैतिक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।

आज भी संपत्ति में पुरुषों का ही नाम होता है। उमा की अध्यक्ष साधना शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी महिलाओं की आधी आबादी को पुरुषों के साथ बराबरी का हक नहीं मिल पाया है, उनकी स्थिति आज भी चिंतनीय है। शहर की कुछ ही साधन संपन्न महिलाएं आगे बढ़ पाई हैं। जबकि ग्रामीण व पिछडे क्षेत्र की महिलाएं आज भी आजादी के पूर्व की स्थिति में जी रही हैं। मीनाक्षी शर्मा ने वंदेमातरम, श्रेया एवं दिशा ने गणेश वंदना की। दून विवि की प्राची पाठक, अंजना वाही, डॉ०  नीलम प्रभा वर्मा, सुशीला बलूनी, रीता गोयल ने नए और पुराने जमाने की महिलाओं के बारे में अपने विचार विस्तार से रखे। नम्रता वर्मा, वंदना भट्ट, संगीता लखेड़ा ने समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अलिशा, अमिता, विजया बिष्ट, मनीषा नेगी, पुष्पा भल्ला, रीता जोरावर, मेनका बहल, स्वाति चौहान, कल्पना जोशी, अर्चना सिंघल, शशि शर्मा, रवीना लखेड़ा, ममता गोयल, ऊषा, नम्रता वर्मा, संगीता लखेडा, वंदना, मधु राय, प्रभा सलूजा, अनीता सकलानी ने प्रतिभाग कर एक से बढ़कर एक ड्रेस का प्रदर्शन किया। कल्पना जोशी, अर्चना सिंघल, शशि शर्मा, रीता जोरावर ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। संचालन अर्चना शर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज

पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ पिचहत्तर लाख बासठ हजार पर्यटन मंत्री बोले नवंबर में शुरू होगी आदि कैलाश, ओम पर्वत शीतकालीन हैली...

कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान  नैनीताल। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील...

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड – उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने दसवीं की परीक्षा में किया टॉप

12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  देहरादून।  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 

उत्तर प्रदेश। लखनऊ संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को नामांकन करेंगे। प्रदेश मुख्यालय के समक्ष सुबह 9 बजे सभी लोग...

चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज

पर्यटक आवास गृहों की बुकिंग पहुंची ग्यारह करोड़ पिचहत्तर लाख बासठ हजार पर्यटन मंत्री बोले नवंबर में शुरू होगी आदि कैलाश, ओम पर्वत शीतकालीन हैली...

देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

देश पर सबसे खराब तानाशाही थोपी गई, जो न्यायपालिका की बर्बादी का आधार बन रही है - इमरान खान इस्लामाबाद। जेल में बंद पाकिस्तान के...

कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर

वन संपदा को पहुंचा भारी नुकसान  नैनीताल। कुमाऊं के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने शनिवार से भीमताल झील...

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत मुंबई इंडियंस के साथ होगी।...

व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम

जानिए क्या था पूरा मामला नई दिल्ली। टेक कंपनियों पर सरकार 2021 से ही शिकंजा कस रही है। सरकार का कहना है कि भारत में...

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड – उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने दसवीं की परीक्षा में किया टॉप

12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने किया टॉप दसवीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने दी थी परीक्षा  देहरादून।  उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा...

क्या आप भी तरबूज और खरबूज को लेकर कन्फ्यूजऩ में हैं, तो यहां जानें गर्मी में कौन ज्यादा फायदेमंद

तरबूज और खरबूजे का सीजन आ गया है. गर्मी के मौसम में दोनों को खूब पसंद किया जाता है। इनका स्वाद जितना लाजवाब है,...

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री

विभागीय सचिव यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें मुख्य सचिव प्रत्येक सप्ताह चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की करेंगी बैठक डीजीपी चारधाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस...

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ऋषिकेश, गंगा आरती में किया प्रतिभाग

ऋषिकेश। रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे ऋषिकेश रॉबर्ट वाड्रा ने त्रिवेणी घाट पर पूजा अर्चना करने के उपरांत वहां प्रतिदिन होंने वाली आरती मे प्रतिभाग किया...

Recent Comments