Home उत्तराखंड कैंट विधानसभा से हरबंस कपूर के राजनीतिक उत्तराधिकारी की दौड़ में कई...

कैंट विधानसभा से हरबंस कपूर के राजनीतिक उत्तराधिकारी की दौड़ में कई नाम, जोगेन्द्र पुण्डीर का दावा सबसे मजबूत

देहरादून। हरबंस कपूर उत्तराखंड के एकमात्र अजेय विधायक रहे। जब से उन्होंने जीतना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। जब भाजपा का झंडा थामने वाला कोई नहीं था, तब ये विधायक बन गए थे। यह सीट 2008 परिसीमन के अस्तित्व में आने के बाद भी हरबंस कपूर का गढ़ रही है। साल 2012 में पूर्व स्पीकर रहे हरबंस कपूर ने भाजपा से अगुवाई की तो कांग्रेस का झंडा लहराने देवेंद्र सिंह सेठी आये। कांग्रेस ने भाजपा दिग्गज को पछाड़ने की पुरजोर कोशिश की पर भाजपा विधायक हरबंस कपूर को हिला नहीं पाए। नतीजे में 5095 वोटों से भाजपा विधायक ने जीत दर्ज की। साल 2017 में इस सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रवक्ता और कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पर दांव खेला। जिसमें उन्हें फिर से नाकामी हाथ लगी। जनता ने अपने विधायक का साथ न छोड़ा और 56.99 वोट प्रतिशत जीत के साथ हरबंस कपूर ने आठवीं बार विधायक के तौर पर शपथ ली। लगातार आठ बार की जीत यह बताने के लिए काफी है कि जनता के बीच उनकी पकड़ कितनी मजबूत हरबंस कपूर के अकास्मिक निधन के बाद अब उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी की खोज शुरू हो गई है। भाजपा के लिए सत्ता में बने रहने के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में अजेय रही सीट पर सबसे मजबूत दावेदार की खोज पार्टी ने शुरू की गई है।

जोगेन्द्र पुण्डीर का दावा सबसे मजबूत
हरबंश कपूर के परिवार से लेकर क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे नेताओं पर पार्टी संगठन व हाईकमान की नजरें हैं। भाजपा सूत्रों की माने तो सभी दावेदारों में जो नाम सबसे मजबूत है वह वरिष्ठ नेता जोगेन्द्र पुंडीर का। वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेन्द्र पुडींर 30 से अधिक सालों से देहरादून व कैंट सीट पर सक्रिय हैं। संगठन में विभिन्न पदों पर रहे जोगेंन्द्र पुंडीर समाज के बीच लगातार हर जरूरतमंद के साथ दिखने वाला चेहरा है। कैंट विधानसभा में जब अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर आम जनता से बात की गई तो सभी ने एक शुर में कहा जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर हर जरूरतमंद के साथ खड़े नजर आते हैं। वह लगातार पूरी ईमानदारी, निष्ठा और निस्वार्थ भाव से सामाजिक क्षेत्र में लोगों की सेवा कर रहे हैं।

जोगेन्द्र पुडीर ने बताया कि सन् 1988 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और संघ के मार्गदर्शक पर चलते हुए विभिन्न पदों के दायित्व और कार्यभार का निर्वहन किया। वे समय-समय पर भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे। वहीं जैसे उत्तराखंड आंदोलन से लेकर भाजपा के विभिन्न मुहिम का भी हिस्सा रहे और दल का नेतृत्व किया। वर्तमान में उपाध्यक्ष किसान मोर्चा उत्तराखंड बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और किसान मोर्चा में अपनी सेवाएं पार्टी को निरंतर दे रहे हैं। जोगेन्द्र पुडींर का कहना है कि पार्टी उन्हें मौका देगी तो वह इस सीट की अजेयता बरकरार रहेंगे। जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं, मेरा तन-मन-धन आज जनमानस के लिए समर्पित है।

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर मतदाताओं की बात करें, तो देहरादून कैंट विधानसभा सीट में 1 लाख 31 हज़ार 808 वोटर हैं. जिसमें से 65,558 पुरुष हैं और 66250 महिलाएं हैं।

विधानसभा कैंट की पांच बड़ी समस्याएं जिनको दूर करने का दावा जोगेन्द्र पुडींर कर रहे हैं।
1. क्षेत्र में सड़कों का चौड़ीकरण और लिंक मार्गाे का सुदृढ़ीकरण
2. ट्रैफिक जाम
3. नालों में जल भराव और गंदगी
4. कई क्षेत्रों में संपर्क मार्गों की खस्ताहाल स्थिति
5. अतिक्रमण

RELATED ARTICLES

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सरकार व विभाग की लापरवाही की वजह से पेयजल संकट- सूर्यकांत धस्माना

देहरादून। राजधानी देहरादून में गहराते पेयजल संकट के खिलाफ गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में...

चारधाम यात्रा- हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगने वाली 76 फर्जी वेबसाइट ब्लॉक

फर्जी वेबसाइट की सूचना 9412080875 व 1930 नंबर पर दें देहरादून। एसटीएएफ व गृह मंत्रालय की संयुक्त कार्रवाई में चारधाम यात्रा के नाम पर ठगी...

एसएस राजामौली ने आगामी प्रोजेक्ट बाहुबली- क्राउन ऑफ ब्लड का किया एलान, जल्द ही आएगा फिल्म का ट्रेलर

बाहुबली, आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद, फैंस और दर्शक डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।...

पूरे प्रदेश में डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए चलाया जाएगा महाभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने महाभियान को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश  देहरादून। डेंगू व चिकनगुनिया रोग की रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में...

क्या आम, तरबूज और खरबूजे को फ्रिज में रखना होता है सही ? 

ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इन्हें डाइजेस्ट करना भी काफी आसान होता है लेकिन गर्मियों में लोग इन चीजों...

सीएम धामी के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का हुआ निधन

देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह के लिए अपनी विधायक की सीट छोड़ने वाले राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया।...

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़- डॉ आर राजेश कुमार

-चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जांच -खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई - डॉ आर राजेश...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच हो- कांग्रेस

राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, चुनावी चंदे पर भी उठाए सवाल देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की...

आरक्षण का मुद्दा गरमाया

चुनाव प्रचार में इन दिनों आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आरक्षण को सबसे निचले वर्गों की जातियों को आर्थिक तथा...

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

उत्तराखंड में  समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जिहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई - मुख्यमंत्री धामी  रांची/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Recent Comments