Home उत्तराखंड यशपाल आर्य पर हमले के विरोध में दलित एकता मंच व कांग्रेस...

यशपाल आर्य पर हमले के विरोध में दलित एकता मंच व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना 

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

हरिद्वार। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र पूर्व विधायक संजीव आर्य के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दलित एकता मंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।  धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने यशपाल आर्य व संजीव आर्य को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग भी की। धरने के पश्चात सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन प्रेषित किया गया।   धरने का संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशोक धींगान ने कहा कि यशपाल आर्य व उनके बेटे संजीव आर्य पर एक सोची समझी साजिश के तहत जानलेवा हमला किया गया। उन्होंन कहा कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और यशपाल आर्य व संजीव आर्य को सुरक्षा उपलब्ध करायी जाए।

दलित एकता मंच के अध्यक्ष बालेश्वर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि यशपाल आर्य व संजीव आर्य के भाजपा छोड़ने के बाद हताशा से गुजर रही भाजपा सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली। इसका फायदा उठाकर गुण्डों ने उन पर जानलेवा हमला किया। उन्हें बचाने आए लोगों पर भी हमला किया गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने कहा कि हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।   दलित एकता मंच के महासचिव तीरथ पाल रवि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, नगर निगम कर्मचारी नेता सुरेंद्र तेश्वर व सीपी सिंह ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत हमले को अंजाम दिया गया। हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वरना सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

धरना देने वालों में चौधरी बलजीत सिंह, कैलाश प्रधान, अशोक प्रधान, मेहर सिंह, ऋषिपाल बाल्मिीकि, हरद्वारी लाल, जयपाल, अमरदीप रोशन, सोरण सिंह, मौहम्मद फरमान, विनोद तोमर, सतीश दुबे, रवि बहादुर, नत्थू सिंह, डा.सेवक राम, श्याम कुमार, राशिद सलमानी, अजय मुखिया, विशाल काटी, अमित राजपूत, रफल पाल, कपिल टपरानी, दिनेश कुमार दुबे, फूलकुमार नायडू, अशोक कुमार, सतबीर, दिनेश कुमार, नत्थू सिंह, कुलमेंद्र, राजेंद्र कुमार, जगपाल सिंह, पप्पू खैरवाल, विनोद वाल्मिीकि, श्याम सिंह, जान मोहम्मद, राजकुमार, रविन्द्र कुमार, किशन, प्रकाश, चौहल सिंह, राजकुमार, राजेंद सिंह, रोहित कुमार, राजेंद्र भंवर, राजेश छाछर, सुक्रमपाल , सुनीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मौत का खतरा कई गुना ज्यादा बढ़ा देती है आपकी एक आदत, शराब से भी ज्यादा खतरनाक

आजकल खराब लाइफस्टाल की वजह से कई तरह की बीमारियां फैल रही है. सबसे ज्यादा खतरा दिल की सेहत को होता है. कई आदतें...

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी...

जम्मू-कश्मीर में भारतीय वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला, कई जवान घायल

जम्मू-कश्मीर। पुंछ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिले में भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों (Terrorist Attack) ने हमला...

मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

नई दिल्ली से जारी किए दिशा-निर्देश नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या,...

सेल्‍फी के लिए आए दिन युवाओं की जा रही जान

अमन भारत वीडियो बनाने के दौरान ऐसा लगता है कि विवेक का उपयोग करने के बजाय इस तरह की भेड़चाल में शामिल हो गए लोगों...

रायबरेली से नामांकन भरने के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, बोले-‘मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ…

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। राहुल ने इस सीट...

लोग जानते हैं जब भी देश पर संकट आएगा राहुल गांधी इटली भागेंगे- सीएम योगी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ लोकसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वे...

चारधाम यात्रा – बसों के लिए पांच प्रतिशत बढ़ा किराया, जानिए अब कितना देना होगा शुल्क

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा संयुक्त रोटेशन ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नई किराया सूची जारी कर दी है। मालूम हो कि...

आईपीएल 2024 के 52वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी गुजरात टाइटंस

बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में होगा मुकाबला  नई दिल्ली।  आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होनी...

आठ मई तक यमुनोत्री हाईवे पर प्रतिदिन तीन बार बंद रहेगा यातायात, जानिए वजह 

इस समय बंद रहेगा हाईवे  उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू बैंड के पास भूस्खलन जोन के उपचार व मलबे को हटाने के लिए अगले पांच...

Recent Comments