Home उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने वीरांगनाओं को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने वीरांगनाओं को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया

नई टिहरी। देहरादून के गुनियाल गांव मे सैन्य धाम निर्माण के लिए शहीदों के गांवों की मिट्टी एकत्र करने के लिए आयोजित सैनिक सम्मान यात्रा के दौरान चम्बा में आयोजित सम्मान समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 42 शहीदों के परिजनों को ताम्र पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
बुद्धवार को चम्बा में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में सैनिक कल्याण मन्त्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में स्थापित किए जा रहे सैन्य धाम के लिए प्रदेशभर के शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी को देहरादून में पहुंचाया जा रहा है। कहा कि पहले सैनिकों के शहीद होने पर उनके घर सैनिक की बेल्ट और राख भेजी जाती थी। लेकिन भाजपा की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने शहीदों के पार्थिव शरीर को शहीद के गांवों और घरों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना और सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है। पूर्व सैनिकों की मांग वन रैंक, वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी जी ने लागू किया। प्रदेश की धामी सरकार ने शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा भी की है। शहीद सम्मान समारोह में वीर सैनिक परिवार की 42 वीरांगनाओं एवं उनके परिवार के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर और ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक डा धन सिंह नेगी, नगरपालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व सैनिक संगठन के पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह नेंगी, दुग्ध संघ के अध्यक्ष जगदम्बा बैलवाल, प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, सीडीओ नमामि बंसल, इंद्रपाल परमार, विजय कठैत, सोमवारी लाल सकलानी आदि मौजूद रहे।.

RELATED ARTICLES

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

जंगलों में आग, तबाही के बाद ही होते हैं बचाव और सुरक्षा को लेकर सचेत

उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की यह कोई पहली या नई घटना है। हर वर्ष गर्मी में कई जगहों पर आग लगने की...

जिलों से एक्शन प्लान नहीं मिलने पर नाराज मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को एक सप्ताह की डेडलाइन दी

मुख्य सचिव ने कहा,सात दिन में दें एक्शन प्लान हर जिले में पूर्णकालिक जलागम नोडल अधिकारी तैनात करें व SARRA की बैठक बुलाएं देहरादून। उत्तराखण्ड में...

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, हवाई ईंधन के दाम बढ़े, देशभर में नई कीमतें आज से लागू

नई दिल्ली। मई के पहले दिन ही राहत की खबर सामने आई है. OMCs ने 19kg वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम 19 रुपए...

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को वोट देना देश को अस्थिरता करना है- महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल 'राष्ट्र का विकास' भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन,...

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में नामांकन रैली को किया संबोधित

आम आदमी पार्टी ने जनता की कमाई पर झाडू लगाई- मुख्यमंत्री धामी कांग्रेस और आप पार्टी का गठबंधन लोगों को ठगने का माध्यम है -...

हल्दी को सीधे चेहरे पर लगाना सही होता है या नहीं? जानें ये कैसे करती है असर

हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है, ऐसे में लोग कई प्रयास करते हैं, कुछ लोग तो घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। ऐसे में अक्सर...

यदि चारधाम यात्रा में भारी वाहन ले जाने का कर रहे है प्लॉन तो पढ़ ले यह जरुरी खबर 

यात्रा में भारी वाहन लाए तो परिवहन विभाग उन्हें कर देगा सीज  आठ राज्यों के लिए जारी की गई एडवाइजरी  देहरादून। चारधाम यात्रा में भारी वाहन,...

टी20 विश्व कप 2024-  भारतीय टीम का हुआ एलान, रोहित शर्मा संभालेंगे कमान, जानिए किस खिलाडी को मिली टीम में जगह 

नई दिल्ली। आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया खेलती दिखेगी।...

आज अयोध्या आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , रामलला के दर्शन कर आरती में करेंगी शिरकत

सुरक्षा घेरा रहेगा सख्त, जगह-जगह मुस्तैद रहेंगे जवान  हनुमंत लला की आरती में भी होंगी शामिल  अयोध्या। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या आएंगी। उनका आगमन शाम...

उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी करेंगे सम्मानित 

फेल हुए छात्र-छात्राओं को पास होने का मिलेगा मौका  देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री डाॅ....

Recent Comments